'कोई आए तो ले आए, मेरी लाख दुआएं पाए, मैं तो पिया की गली जिया भूल आई रे' और राणा जी मुझको माफ करना गलती म्हारे से हो गई जैसे गानों पर डांस करती ममता कुलकर्णी को आज भी लोग भूले नहीं हैं। ये भी सही है कि बहुत दिन से उनको किसी ने देखा भी नहीं है। अब जब ड्रग्स तस्करी मे उनका नाम सामने आया तो हर कोई कह रहा है कि आखिर वो इस सबमें क्यों गई। ममता की कहानी भी किसी फिल्म से कम नहीं है।
Trending Videos
विज्ञापन
लाखों दिलों पर राज करने वाली हीरोइन से ड्रग्स तस्कर ममता कुलकर्णी
2 of 7
केन्या में ममता के खिलाफ दुनियाभर में ड्रग्स रैकेट चलाने और 2000 करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स भारत भेजने की बात ठाणेु पुलिस कह रही है। आज वो विलेन की तरह देखी जा रही हैं लेकिन 90 को दशक में उनका कुछ और ही जलवा हुआ करता था। 1992 में तिरंगा से उन्होंने करियर की शुरुआत की और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने कई बड़ी हिट फिल्में दीं। फिल्में हिट होती रहीं और वो बड़ी स्टार बनती चली गईं।
विज्ञापन
3 of 7
करण-अर्जुन और घातक जैसी फिल्मों से उनके सितारे बुलंद हो गए। सफलता की सीढियां चढ़ रहीं ममता के पांव फिसले विकी से उनकी मुलाकात के बाद। फिल्मी दुनिया से जुड़े लोग बताते हैं कि ममता को बर्बाद करने में विकी से उसकी मुलाकात का बड़ा हाथ है, जिसनें उसे ना जाने क्या-क्या सब्जबाग दिखाए। कि वो ग्लैमर को छोड़ उसके साथ हो गई। ममता का विकी गोस्वामी से मेलजोल बढ़ा और दोनों भारत छोड़ विदेश में बस गए। 2002 के बाद वो पिछले दिनों ड्रग्स के मामले में नाम आने के बाद सामने आईं तो उनका रूप देखकर प्रशंसक चौंक गए।
लाखों दिलों पर राज करने वाली हीरोइन से ड्रग्स तस्कर ममता कुलकर्णी
4 of 7
ममता खुद को सन्यासिनी कह रही थीं और उनका रूप भी ऐसा ही था जैसे कोई जोगन। उन्होंने खुद के किसी भी ड्रग्स के कारोबार में होने से नकार दिया। यहां तक कि अपनी शादी को लेकर भी वो बड़ी बात कह गईं।
विज्ञापन
लाखों दिलों पर राज करने वाली हीरोइन से ड्रग्स तस्कर ममता कुलकर्णी
5 of 7
ममता ने अपनी शादी की बात को लेकर भी कुछ साफ नहीं कहा, वो कहती हैं कि मुझे तो दुनिया से कोई प्रेम ही नहीं है और मैं दिन में 12 घंटे ध्यान करती हूं। 12 घंटे ध्यान और खुद को सन्यासिनी कहने वाली ममता की जिंदगी के कई छुपे हुए पहलु हैं।
विज्ञापन
लाखों दिलों पर राज करने वाली हीरोइन से ड्रग्स तस्कर ममता कुलकर्णी
6 of 7
अब पुलिस की जांच में उनका नाम दुनियाभर के बड़े ड्रग्स तस्करों के साथ जुड़ रहा है। ऐसे में एक बार फिर माफियाओं, अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड के रिश्ते भी फिर से सामने आ रहे हैं।
लाखों दिलों पर राज करने वाली हीरोइन से ड्रग्स तस्कर ममता कुलकर्णी
7 of 7
ममता के मामले जो बात सबसे ज्यादा चौंकाती है, वो ये कि उन्होंने लंबे समय तक धर्म का चोला ओढ़कर गार-कानूनी काम किए। वो देश-विदेश घूमती रहीं। बॉलीवुड की हीरोइनों के पहले भी माफियाओं से रिश्ते सामने आते रहे हैं लेकिन जो खुलासे हो रहे हैं उनमें वो सबसे शातिर नजर आ रही हैं।