सुपरस्टार ममूटी की फिल्म ‘ममंगम’ की हीरोइन प्राची तेहलान की इन दिनों दक्षिण सिनेमा से लेकर मुंबई तक खूब तलाश हो रही है। हिंदी सिनेमा के 70 के दशक के दौर पर बन रही एक वेब सीरीज में परवीन बाबी से मिलते जुलते किरदार के लिए जब प्राची तेहलान की तलाश शुरू हुई तो उनका पता लगाने के लिए ये सीरीज बनाने वालों ने उनकी खोज शुरू की। पता चला कि प्राची तेहलान का न तो मुंबई में कोई ठिकाना है और न ही चेन्नई, हैदराबाद या कोच्चि में। दिल्ली की मूल निवासी प्राची अभिनय क्षेत्र में आने से पहले देश के लिए नेटबॉल और वॉलीबॉल जैसे खेलों में खेल चुकी हैं और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक भी जीत चुकी हैं।
Cordelia Bribe Case: आरोपी डिसूजा ने मांगी अग्रिम जमानत, आर्यन खान को न फंसाने के बदले 25 करोड़ मांगने का आरोप