अमिताभ बच्चन और रेेखा
फिल्म अक्टूबर और पीकू की कहानी लिखने वालीं जूही चतुर्वेदी कहती हैं 'किसी भी फिल्म का रीमेक बनाने से पहले यह बात ध्यान में रहनी चाहिए कि हद से ज्यादा ऑरिजिनल स्टोरी से खेला ना जाए बल्कि जब किसी क्लासिक फिल्म का रीमेक बनाया जाता है तो उसे ऑरिजिनल से भी अच्छा करने की कोशिश होनी चाहिए।' जूही ने आगे कहा 'इस कड़ी में कईयों का मानना है कि क्लासिक फिल्मों के रीमेक बनाना तर्कसंगत नहीं लगता। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि पाथेर पंचाली, जाने भी दो यारो, मासूम, अर्थ, एल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है और मिर्च मसाला जैसी फिल्मों के अगर रीमेक बनाए गए तो यह इनके साथ न्याय नहीं हो पाएगा।