फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malavika Mohanan EXCLUSIVE: ‘रजनीकांत जैसा स्टेटस हासिल किया विजय ने, लेकिन रजनीकांत जैसा कोई नहीं’

विज्ञापन
1 of 9
मालविका मोहनन से पंकज शुक्ल की बातचीत - फोटो : अमर उजाला
साल 2021 की पहली मेगा बजट फिल्म ‘मास्टर’ मकर संक्रांति पर रिलीज हो रही है। तमिल सिनेमा में रजनीकांत जैसा रुतबा हासिल कर चुके अभिनेता विजय की ये फिल्म है। साथ में हरदिल अजीज कलाकार विजय सेतुपति भी हैं। इस फिल्म की हीरोइन हैं मालविका मोहनन। कैसे उन्हें मिली ये फिल्म? कैसा रहा मालविका की पहली तमिल फिल्म ‘पेटा’ में रजनीकांत के साथ काम करने का अनुभव और कब शुरू होने जा रही है उनकी अगली हिंदी फिल्म? बता रही हैं मालविका अमर उजाला के पाठकों को पंकज शुक्ल के साथ हुई इस एक्सक्लूसिव मुलाकात में।
विज्ञापन

2 of 9
मालविका मोहनन - फोटो : instagram/malavikamohanan_
आपकी फिल्म से सिनेमा को दर्शकों की वापसी की सबसे ज्यादा उम्मीद हैं? क्या कहना चाहेंगी इस पर?
हां, 10 महीने से लोग फिल्म ‘मास्टर’ का इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल नौ अप्रैल को ये फिल्म रिलीज होने वाली थी। अब ये तो नहीं कह सकते कि महामारी के बाद की ये देश की पहली बड़ी रिलीज है लेकिन हां, लॉकडाउन के बाद की ये जरूर सिनेमाघरों की पहली बड़ी रिलीज हो रही है। यहां ध्यान ये रखना है कि महामारी अब भी जारी है और कोविड वायरस भी आसपास ही है। लेकिन, फिर भी कोई कब तक घर में रह सकता है। एक साल से लोग घरों से निकले ही नहीं है। तो मेरे हिसाब से यही समय है सिनेमाघरों में जाने का लेकिन सही सावधानियों के साथ।
विज्ञापन

3 of 9
मालविका मोहनन - फोटो : instagram/malavikamohanan_
आपके पहले ब्रेक की दिलचस्प कहानी पता चली मुझे कि आप अपने पिता के साथ गई थीं शूटिंग देखने और वहां आपको पहली फिल्म मिल गई?
मैं उन दिनों कॉलेज में थी और मुझे पता नहीं था कि मुझे किस दिशा में जाना है। ये तो तय था कि मुझे साइंस और कॉमर्स नहीं करना है, जो कुछ करना है आर्ट्स में ही करना है। और, उन्हीं दिनों ये घटना हो गई। हम लोग घर में मलयालम फिल्में खूब देखते हैं और मैं ममूटी सर की बहुत बड़ी फैन रही हूं। वह बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। हम लोग उनकी एक विज्ञापन फिल्म की शूटिंग देखने गए हुए थे। वहीं उन्होंने मुझे देखा और अपने पास बुलाया। वह मुझसे देर तक बातें करते रहे और मुझे यहां वहां चलाकर देखा और उसे शूट भी कर लिया। बाद में ये सब उन्होंने फिल्म निर्देशक के पास भेज दिया। इस तरह मुझे उनके बेटे दुलकर सलमान के साथ अपनी पहली फिल्म मिली।

4 of 9
मालविका मोहनन - फोटो : instagram/malavikamohanan_
आपकी आने वाली फिल्म ‘मास्टर’ में भी दो सुपरस्टार हैं विजय और विजय सेतुपति। दोनों ने हाल के बरसों में उत्तर भारत में काफी प्रशंसक बनाए हैं, कुछ बताएं विजय सेतुपति के बारे में?
विजय सेतुपति मेरे पसंदीदा कलाकारों में से रहे हैं। वह जिस तरह के किरदार चुन रहे हैं, वह बहुत ही रोचक है। मुझे नहीं पता कि आपने उनकी फिल्म ‘सुपर डीलक्स’ देखी है कि नहीं। लेकिन, तमिल फिल्म इंडस्ट्री के किसी दूसरे मुख्यधारा के सितारे ने ऐसी फिल्में करने का साहस नहीं दिखाया है। जिस तरह के किरदार वह कर रहे हैं, यह सोचकर मैं रोमांचित हो जाती हूं कि मैं उनके साथ ये फिल्म कर रही हूं। दुर्भाग्य ये है कि फिल्म में हमारा कोई दृश्य साथ में नहीं हैं। मैं उम्मीद कर रही हूं कि जल्दी ही मैं उनके साथ कोई दिलचस्प फिल्म कर सकूं, जिसमें हम दोनों के दृश्य भी हो साथ में।
विज्ञापन

5 of 9
मालविका मोहनन - फोटो : instagram/malavikamohanan_
विजय सेतुपति की तकरीबन मैंने सारी फिल्में देखी हैं। और, आपकी बात सही भी है कि वह किरदारों में काफी प्रयोग करते हैं। अब बात करते हैं विजय की..
जब भी मैं चेन्नई जाती हूं तो पाती हूं कि जिस तरह का पागलपन हम रजनी सर की फिल्मों के लिए देखते थे, तकरीबन लोग अब उतना ही विजय सर की फिल्म के लिए पागल रहते हैं। मुझे लगता लोगों को उनका ऑनस्क्रीन स्टाइल पसंद है। उनका स्वैग पसंद है। वह बहुत ही उम्दा एंटरटेनर हैं। लोग उन्हें बहुत प्यार करते हैं। उनकी फिल्मों का फर्स्ट डे फर्स्ट शो सुबह तीन या चार बजे से होता है। सिनेमाघर के बाहर लोग नाच रहे होते हैं। बैंड बज रहा होता है। बड़े से कटआउट्स पर लोग मालाएं पहना रहे होते हैं और लोग उनको दूध से नहला रहे होते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग वैसी ही है, उनका करिश्मा वैसा ही है और वह वाकई में उतने ही बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं जितने रजनी सर रहे हैं तमिल सिनेमा में।
विज्ञापन

6 of 9
मालविका मोहनन - फोटो : instagram/malavikamohanan_
और, आपने तो रजनीकांत के साथ भी काम किया है फिल्म ‘पेटा’ में..
वह मेरी पहली फिल्म थी तमिल में। मेरा उसमें रोल ज्यादा बड़ा नहीं था और मुझे पहले से पता था कि मेरा रोल छोटा ही है लेकिन मुझे रजनी सर के साथ एक फिल्म करनी थी। मुझे नहीं पता कि ऐसा मौका मुझे दोबारा मिलेगा कि नहीं, लेकिन मेरी फिल्मोग्राफी में एक पिल्म रजनी सर के साथ होनी ही चाहिए थी। मैंने अब तक की अपनी सारी फिल्मों में लीड रोल ही किए हैं लेकिन, ‘पेटा’ में कोई फीमेल लीड थी ही नहीं। मेरे किरदार के पास दो तीन अच्छे दृश्य थे जिसमें मुझे अपनी काबिलियत दिखानी थी। मैंने मेहनत की और मुझे बताते हुए खुशी होती है कि इन्हीं दृश्यों की वजह से मुझे ये फिल्म ‘मास्टर’ मिली।
 
विज्ञापन

7 of 9
मालविका मोहनन - फोटो : Instagram/malavikamohanan_,
रजनीकांत से पहली मुलाकात कैसी रही आपकी?
उनसे मेरी पहली मुलाकात मसूरी में हुई। मैं वहां फिल्म ‘पेटा’ की शूटिंग के लिए थी। शूटिंग शुरू करने से एक दिन पहले मैं लोकेशन पर सबसे मिलने गई। मैंने उनका इंतजार किया और थोड़ी देर बाद ही मेरे लिए बुलावा आ गया। उनसे मिलना यादगार क्षण रहा। उनका आभामंडल इतना मजबूत है कि वह आपको अपनी तरफ खींच लेता है। वह इतने बड़े स्टार हैं लेकिन उनकी विनम्रता सीखने लायक है। मुझे बहुत ही सहज महसूस कराया उन्होंने। उनके साथ मैंने जो वक्त बिताया वह पूरा जीवन यादगार रहेगा।

8 of 9
मालविका मोहनन - फोटो : Instagram/malavikamohanan_,
ईशान खट्टर के नाम से चर्चित फिल्म ‘बियांड द क्लाउड्स’ में तमाम दिग्गज अभिनेत्रियों को छोड़ इसके निर्देशक माजिद मजीदी ने आपको ही क्यों चुना होगा भला?
ये सच है कि जब इस फिल्म की कास्टिंग चल रही थी तो फिल्म के निर्माता कुछ बहुत बड़ी अभिनेत्रियों को फिल्म में लाने की कोशिश कर रहे थे। तमाम अभिनेत्रियां उन्हें फोन भी कर रही थीं। आखिर कौन है जो उनके साथ काम नहीं करना चाहेगा। उस समय की कुछ दिग्गज अभिनेत्रियों के साथ मेरा भी लुक टेस्ट हुआ फिल्म के लिए और मैं रोज फोन करके पूछती कुछ हुआ क्या? फिर एक दिन सुबह सुबह मेरा फोन बजा। मैं सो ही रही थी। मैंने देखा तो हनी त्रेहन का फोन था। मेरे फोन उठाते ही उन्होंने कहा, यू आर तारा। तारा इस फिल्म का वह किरदार था जिसके लिए इतने लोग कोशिशें कर रहे थे और वह मुझे मिला। वह मेरी अब तक की बेस्ट मॉर्निंग कॉल रही है।
विज्ञापन

9 of 9
मालविका मोहनन - फोटो : Instagram/malavikamohanan_,
और, आपकी अगली हिंदी फिल्म का एलान कब होने जा रहा है?
अंग्रेजी के बाद जिस भाषा में मैं सबसे ज्यादा सहज रहती हूं वह हिंदी ही है। मैं हिंदी में ज्यादा से ज्यादा काम करना चाहती हूं। इस भाषा में मेरे पास खुद को बेहतर करने की सहूलियत ज्यादा है। दूसरी भाषाओं के सिनेमा में तो मुझे रट्टा मारकर संवाद बोलने होते हैं और ज्यादा कुछ अपनी तरफ से वहां किया नहीं जा सकता। हां, मैंने हाल ही में एक बड़ी हिंदी फिल्म साइन की है। अभी उसका एलान होना बाकी है। पहले ये फिल्म पिछले साल मार्च में ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज के साथ घोषित की जाने वाली थी, लेकिन फिर चारों तरफ महामारी का कहर हो गया। मुझे उम्मीद है कि इस महीने के आखिर तक या अगले महीने इसकी घोषणा हो जाएगा। अभी मैं एक फिल्म धनुष के साथ करने जा रही हूं और उसके खत्म होते ही मैं अपनी ये बॉलीवुड फिल्म शुरू कर दूंगी।

मालविका मोहनन के साथ इस एक्सक्लूसिव बातचीत का वीडियो आप यहां देख सकते हैं
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें