फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रपोज डे पर दिशा पाटनी ने बयां किया अपना दर्द, कहा- 'किसी ने मुझे आज तक....'

Sun, 09 Feb 2020 12:57 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Aditya Roy Kapur and Disha Patani - फोटो : ScreenGrab From Song
फरवरी के दूसरे हफ्ते को वैलेंटाइन डे वीक भी कहा जाता है। ये हफ्ता प्यार करने वाले प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए बेहद खास होता है। इसके अलावा कई फिल्मी सितारे भी वैलेंटाइन डे वीक के रंग में रंगे दिखाई देते हैं। आठ फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है। ऐसे में प्रपोज डे के मौके पर बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा दिशा पाटनी ने अपनी जिंदगी के बारे में बेहद खास खुलासा किया है, जिसको जानने के बाद उनके फैंस भी हैरान हो सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : Instagram
इन दिनों दिशा पाटनी अपनी नई फिल्म मंगल को लेकर चर्चा में हैं। वह इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रही हैं। फिल्म मंगल के प्रमोशन के दौरान दिशा पाटनी ने कहा कि आज तक उन्हें किसी भी लड़के ने प्रपोज नहीं किया। अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार मंगल के प्रमोशन के दौरान दिशा पाटनी से पूछा गया कि उन्हें अब तक अपनी जिंदगी में कितने प्रपोजल मिले हैं और कितने दिल तोड़े हैं? 
विज्ञापन

3 of 5
Aditya Roy Kapur and Disha Patani - फोटो : ScreenGrab From Song
दिशा पाटनी ने इस सवाल का बड़े की मजेदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'किसी ने मुझे आज तक प्रपोज ही नहीं किया। मैं स्कूल में टॉमबॉय थी।' अपनी बात को विस्तार में बताते हुए दिशा पाटनी ने कहा,'मेरे पिता पुलिस में थे। किसी ने पूछा ही नहीं कभी। फिर कॉलेज में भी किसी ने नहीं पूछा। फिर इधर आ गई। मैं इधर किसी पार्टी में नहीं जाती हूं, इसलिए किसी से मिली नहीं। मेरी लाइफ काफी दुख भरी रही है।'

4 of 5
Aditya Roy Kapur and Disha Patani - फोटो : ScreenGrab From Song
दिशा पाटनी पहली बार साल 2015 में 'लोफर' फिल्म में नजर आई थीं लेकिन चर्चा में 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' फिल्म से आई। इस फिल्म में दिशा कुछ ही देर के लिए दिखी थीं लेकिन लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रही थीं। इसके बाद दिशा कई फिल्मों में आईं और समय के साथ उनके लुक में बदलाव देखा गया। हालांकि इन सभी फिल्मों में टाइगर श्रॉफ के साथ 'बागी 2' फिल्म सुपरहिट रही थी। यह फिल्म इस वजह से भी चर्चा में रही थी क्योंकि ऐसी भी कई खबरें सामने आती रहती हैं कि दिशा और टाइगर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। यह पहली फिल्म थी जिसमें दोनों बड़े पर्दे पर साथ दिखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : Instagram
बात करें दिशा पाटनी की फिल्म मलंग की तो ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में दिशा के लुक्स से लेकर स्टंट सीन की जमकर तारीफ हो रही है। इस फिल्म में दिशा पाटनी के साथ आदित्य रॉय कपूर के अलावा अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म मलंग का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है।

पढ़ें: डंडे वाले बयान पर परेश रावल ने उड़ाया राहुल गांधी का मजाक, कहा- 'कांग्रेस का आकार...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें