malaika arora
- फोटो : social media
दरअसल, मलाइका बांद्रा स्थित एक रेस्टोरेंट पहुंची थीं जहां उनके फैंस उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने लगे। इस दौरान मलाइका के साथ 3 बच्चे और एक महिला थी। तस्वीर खिंचवाने के दौरान मलाइका लगातार मुस्कुरा रही थीं लेकिन जैसी ही फोटो खींचना बंद हुआ मलाइका तुरंत रेस्टोरेंट के अंदर चली जाती हैं। जबकि वहां खड़े बच्चे मलाइका को बाय बोलते हुए दिखाई देते हैं। हालांकि मलाइका को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा और वो एक बार भी पीछे नहीं मुड़ती हैं।