फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा ने बोल्ड तस्वीर साझा कर दी होली की एडवांस शुभकामनाएं, अब जमकर हो रहीं ट्रोल

Sun, 28 Mar 2021 10:47 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Insatagram- @malaikaaroraofficial
बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यही कारण है उनकी जबरदस्त फैन फॉलोविंग भी है। आए दिन नई नई तस्वीरें साझा कर अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं और उनकी तस्वीरों पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया भी देते हैं। बात जब मलाइका की स्टाइल और अदाओं की आती है तो ये सभी के पसीने छुड़ा देती हैं। उनकी तस्वीरें देखने के बाद कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। इसी बीच एक बार फिर मलाइका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक बेहद ही हॉट तस्वीर साझा की है और अपने फैंस को एडवांस में होली की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Insatagram- @malaikaaroraofficial
दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक मोनोक्रोम तस्वीर साझा की है और साथ ही अपने फैंस को 'होली की शुभकामनाएं' भी दी हैं। फोटो में एक्ट्रेस अपने ट्रेंडी सफेद और काले कपड़ो में अपनी छत पर किसी की फोटो को क्लिक करते हुए दिखाई दे रही हैं। इस फोटो को देख कुछ यूजर्स मलाइका की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ उनका मजाक भी बना रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Insatagram- @malaikaaroraofficial
इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर के साथ मलाइका ने एक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘आप सभी को पहले से होली की शुभकामनाएं। आप सभी सुरक्षित रहें और घर पर ही रहें।’ तस्वीर के साथ साथ फैंस को कैप्शन भी काफी पसंद आ रहा है और लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

4 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram/malaikaaroraofficial
वहीं कुछ यूजर्स ट्रोल कर उनकी फोटो का मजाक बना रहे हैं। एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा- वाकई में बदनाम हो गई हैं। एक और यूजर ने लिखा है कि इन लोगों को तो बस बेवकूफ बनाने का मौका चाहिए। एक और यूजर ने लिखा है कि आप ये सब  बंद कर दें नहीं तो मैं आपको ब्लॉक कर दूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि मलाइका अपने ग्लैमरस अंदाज और बोल्ड लुक के लिए हमेशा ही सुर्खियां बटोरती हैं लेकिन अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को लेकर भी अक्सर चर्चाओं में आ जाती हैं। अर्जुन और मलाइका एक दूसरे काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं। हालांकि कभी भी दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई पुष्टि न की हो लेकिन उनका प्यार अब किसी से छुपा नहीं है। दोनों को एक साथ कई बार स्पॉट किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें