मलाइका अरोड़ा का बहुचर्चित शो 'मूविंग इन विद मलाइका' आज रिलीज हो गया है। फैंस को इस शो का बेसब्री से इंतजार था, जो आज पूरा हुआ। शो की शुरुआत में मलाइका ने काफी धांसू अंदाज में अपना परिचय दिया। मलाइका के इस शो में सिनेमा जगत के कई चेहरों की झलक देखने को मिली, जो मलाइका के बारे में बात करते नजर आए। मलाइका की बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर ने उनकी दिल खोलकर तारीफ की तो वहीं मलाइका के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने उन्हें शो के लिए बधाई दी। लेकिन, शो के दौरान जैसे ही अरबाज खान के नाम का जिक्र आया मलाइका की आखें भर आईं।