फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंडस्टैंड में भीड़ देख भड़कीं मलाइका अरोड़ा, तस्वीर साझा कर पूछा- कोरोना खत्म हो गया क्या?

Mon, 08 Feb 2021 06:40 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
दुनियाभर में हाहाकार मचाने देने वाली बीमारी कोरोनावायरस की स्थिति में पहले से काफी सुधार आया है। लेकिन सरकार ने अब भी सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। सामाजिक दूरी और मास्क पहनने की अपील भी की है जिससे कोरोना के संक्रमण से बचा जा सके। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने एक फोटो साझा की है और लोगों से पूछा कि क्या कोरोना खत्म हो गया है?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से बांद्रा बैंडस्टैंड की एक फोटो साझा की है, जिसमें लोगों की भीड़ साफ दिख रही है। इसके साथ ही मलाइका ने एक कैप्शन भी लिखा है, ''कोविड या नो कोविड।'
विज्ञापन

3 of 5
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
ध्यान दिला दें कि कुछ समय पहले मलाइका और उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी कोरोनावायरस संक्रमण की चपेट में आ गए थे। उस समय मलाइका रिएलिटी डांस शो इंडियाज बेस्ट डांसर जज कर रही थीं। लेकिन उन्हें बीमारी की वजह से ब्रेक लेना पड़ा था। बाद में उनकी जगह नोरा फतेही ने शो को कुछ दिनों के लिए शो में जज बनकर आईं थीं।

4 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि कोरोनावायरस से ठीक होने के बाद मलाइका ने खुद सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा किया था। मलाइका ने लिखा- ''आउट एंड अबाउट'। कई दिनों के बाद कमरे से बाहर निकलकर अच्छा महसूस कर रही हूं। यह किसी आउटिंग से कम नहीं लग रहा है। मैं अपने आप को भाग्यशाली मानती हूं कि मैंने इस बीमीर से बिना हिम्मत हारे जंग जीत ली है। डॉक्टर्स को मेरा बहुत बहुत धन्यवाद। बीएमसी की निशुल्क प्रक्रिया के लिए मैं आभारी रहूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका ने अपने ठीक होने का श्रेय परिवार, दोस्तों और अपने प्रशंसकों को दिया और सभी का धन्यवाद भी किया था। मलाइका ने आगे कहा कि इस मुश्किल वक्त में आप लोगों ने जो कुछ भी किया, उसके लिए मैं शब्दों में आपको शुक्रिया कहना मुश्किल है। आप सभी सुरक्षित और अपना ध्यान रखें।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें