फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांजीवरम की साड़ी पहनने वालीं रेखा की बोल्ड तस्वीरें देख लोग हो गए थे हैरान, आपने देखा एवरग्रीन ब्यूटी का नया लुक

Mon, 08 Feb 2021 06:18 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
रेखा - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा की खूबसूरती के चर्चे आज भी वैसे ही है, जैसे 80 के दशक में रहते थे। उम्र के इस पड़ाव में भी उनकी खूबसूरती पहले की तरह बरकरार है और यही वजह है कि रेखा जब भी किसी कार्यक्रम में पहुंचती हैं। तो सभी की नजरें उनपर होती है। हमने रेखा को कांजीवरम सिल्क साड़ी, मांग में सिंदूर, आंखों में काजल और लाल लिपिस्टिक के लुक में ही कई कार्यक्रमों में शामिल होते हुए देखा है। अभिनेत्री ने इस स्टाइल को काफी अच्छे से कैरी किया है और इसके दम पर वो हमेशा अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं। लेकिन रेखा ने अपने बोल्ड अवतार से भी लोगों को हैरान किया है। जी हां, रेखा अपने बोल्ड लुक के चलते रातों रात इंटरनेट सेंसेशन बन गई थी। उनकी कुछ खूबसूरत तस्वीरें हम आपको दिखाने जा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
रेखा - फोटो : Instagram
रेखा को अक्सर लोगों ने साड़ी में देखा है लेकिन उनकी बोल्ड तस्वीरें सामने आने के बाद लोग हैरान रह गए थे। इतना ही नहीं हर तरफ बस रेखा के ही चर्चे हो रहे थे। हालांकि, रेखा के बारे में ये बात सभी जानते हैं कि वो अपनी स्टाइल को हमेशा बदलती रहती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
रेखा - फोटो : Instagram
अभिनेत्री रेखा ने मैगजीन के लिए बोल्ड फोटोशूट कराया था और इसमें उन्होंने ऑफ शोल्डर ब्लैक ड्रेस पहनी हुई थी। ये तस्वीरें देखते ही रेखा के फैंस हैरान हो गए थे। 
 

4 of 7
रेखा - फोटो : Instagram
रेखा ने हमेशा ही अपने लुक्स से अपने फैंस के होश उड़ाए है। रेखा की अदाएं और उनकी नजाकत लोगों को आज भी भाती है और यही वजह है कि उनका लुक कोई भी हो। लोग उसपर जमकर अपना प्यार लुटाते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
रेखा - फोटो : Instagram
अभिनेत्री रेखा ने कई बार बोल्ड फोटोशूट कराये हैं और हमेशा ही उनके फोटोशूट्स की चर्चा हर तरफ हुई है। रेखा के इस शूट की चर्चा भी काफी हुई थी और लोगों को उनका मॉडर्न अवतार काफी पसंद आया था।
विज्ञापन

6 of 7
रेखा - फोटो : Instagram
रेखा को उनकी खूबसूरती के साथ सादगी के लिए भी जाना जाता है। इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता कि रेखा अपने फैशन स्टाइल से किसी का भी दिल जीत सकती हैं। सदाबहार अदाकारा रेखा की फैन फॉलोइंग आज भी किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
rekha - फोटो : social media
चार बार फिल्मफेयर अवार्ड से नवाजी जा चुकीं अभिनेत्री रेखा आज भी फिटनेस और ब्यूटी के मामले में किसी भी एक्ट्रेस को टक्कर दे सकती हैं। फिल्मी परिवार से होने के बाद भी रेखा को इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था। उन्होंने साल 1970 में फिल्म ‘सावन भादों’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें