फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा का अरहान के अलावा भी है एक और बेटा, अरबाज खान को नहीं है पता

Fri, 08 Nov 2019 06:04 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Malaika with son Arhaan - फोटो : Social Media
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) हाल ही में नेहा धूपिया (Neha Dhupia) के चैट शो में आईं। इस इंटरव्यू के दौरान मलाइका ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई राज खोले। इस बीच मलाइका अरोड़ा ने कुछ ऐसा कह दिया जिसे जानकर अरबाज खान को भी यकीन नहीं होगा। इस शो में मलाइका ने कहा अरहान के अलावा एक और है जो उनके दिल के बेहद करीब है। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Malaika, Casper and Arhaan Khan - फोटो : instagram
नेहा धूपिया से बात करते हुए मलाइका ने कहा- 'उनका बेटा अरहान उनके लिए बहुत मायने रखता है। अरहान के अलावा उनका पालतू कुत्ता कैस्पर भी उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा है। कई बार अरहान मुझसे कहता भी है कि आप मुझसे ज्यादा उससे प्यार करती हो। वो मुझसे पूछता रहता है कि मम्मा आप मुझसे ज्यादा प्यार करती हैं या फिर कैस्पर से?'
विज्ञापन

3 of 5
Malaika Arora, Arhaan Khan - फोटो : amar ujala mumbai
अरहान के इस सवाल पर मेरा हमेशा यही जवाब होता है कि 'मेरे पास दो लड़के हैं और ये आप दोनों ही हो। आप दोनों से मैं एक जैसा प्यार करती हूं। इस पर अरहान मुझसे कहता रहता है कि 'आप कहो कि मैं आपके लिए नंबर एक पर हूं। मैं ऐसा नहीं कर सकती, क्योंकि मेरे लिए दोनों ही एक जैसे हैं।' इसके साथ ही मलाइका ने कहा अगर आप जानवर से प्यार करते हो फिर चाहे वह कोई भी क्यों ना हो वह आपके परिवार का हिस्सा बन जाता है। 

4 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका ने इंटरव्यू में प्रेग्नेंसी के बारे में भी कई बातें बताईं। मलाइका के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैंने प्रेग्नेंसी से पहले भी काम किया और डिलीवरी के 40 दिन बाद ही काम करना शुरू कर दिया था। बच्चे के लिए 40 दिन का ऑफ लिया था, क्योंकि मेरी मम्मी ऐसी थीं कि 'नहीं तुम्हें करना पड़ेगा। इसके 40 दिन बाद ही मैंने शूटिंग शुरू कर दी थी ' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Malaika Arora - फोटो : file photo
इसके अलावा मलाइका अरोड़ा ने कहा कि करियर के शुरुआती दौर में उन्हें डार्क स्किन कैटेगरी में रखा जाता था और उस वक्त इस चीज को लेकर पक्षपाती रवैया अपनाया जाता था। लोग डार्क स्किन और फेयर स्किन के बीच भेदभाव करते थे। आपको बता दें, मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। मलाइका ने अर्जुन के साथ अपने रिलेशनशिप का खुलासा एक पोस्ट के जरिए किया था।

यह भी पढ़ें- फिल्मों से पहले होटल में गाना गाया करती थीं ऊषा उत्थुप, पुरानी तस्वीरों में पहचानना भी मुश्किल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें