फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaika Arora: मलाइका के 'हां' कहने की वजह सामने आते ही यूजर्स ने खूब लिए मजे, कहा- शुक्र है अर्जुन बच गया

Thu, 10 Nov 2022 05:53 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बेस्ट बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद करते हैं। इन दिनों मलाइका और अर्जुन की शादी की खबरें खूब चर्चा में हैं। दोनों की तस्वीरें खूब वायरल होती रहती हैं। मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे के बारे में सोशल मीडिया पर खूब प्यार भरे पोस्ट लिखते रहते हैं। आज सुबह भी कुछ ऐसा ही हुआ। मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर के साथ एक पोस्ट साझा की। 
विज्ञापन

2 of 4
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram
मलाइका अरोड़ा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'और मैंने इसके लिए हां कह दिया'। मलाइका का पोस्ट सामने आने के बाद सभी को लगा कि अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को शादी के लिए प्रपोज किया है और मलाइका ने भी इसके लिए हां कह दी है। हालांकि इस पोस्ट में न तो उन्होंने अर्जनु कपूर को टैग किया न ही कुछ और लिखा। इसके बाद लोग अर्जुन और मलाइका को शादी के लिए बधाई देने लगे।


 

इसे भी पढ़ें- Malaika Arora: अर्जुन कपूर से शादी नहीं, ये है मलाइका अरोड़ा के ‘हां’ कहने की वजह, जानकर आप भी देंगे बधाई

 
विज्ञापन

3 of 4
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
इसके कुछ समय बाद मलाइका अरोड़ा ने एक पोस्ट और साझा किया। इसमें उन्होंने साफ कर दिया कि अपनी पिछली पोस्ट में वह क्या कहना चाह रही थीं। पोस्ट में लिखा था कि वह डिज्नी प्लस हॉटस्टार के साथ अपना रियलिटी शो लेकर आ रही हैं, जिसका नाम 'मूविंग विद मलाइका' है। मलाइका ने लिखा, 'मैंने डिज्नी प्लस हॉटस्टार के साथ अपने नए रियलिटी शो के लिए हां कहा है, जहां आप मुझे करीब से और व्यक्तिगत रूप से जान पाएंगे, जैसा पहले कभी नहीं हुआ है। हम्म, रुको, आप लोगों को क्या लगा कि मैं किस बारे में बात कर रही हूं? 5 दिसंबर से शो स्ट्रीम करेगा'।
 
विज्ञापन

4 of 4
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी पोस्ट सामने आने के बाद चीजें एकदम साफ हो गईं कि मलाइका ने शादी के नहीं बल्कि अपना नए शो के लिए हां कही है। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा- 'भगवान उन लोगों की आत्मा को शांति दे जिन्होंने सोचा था कि मलाइका ने अर्जुन को हां कह दी है'। वहीं दूसरे ने लिखा- 'दो मिनट का मौन उन लोगों के लिए जो इनकी शादी के लिए पोस्ट कर रहे थे'। एक अन्य ने लिखा- 'मुझे पहले ही पता था कि ऐसा कुछ होने वाला है'। एक यूजर ने कहा- 'चलो अर्जुन बच गया'।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें