फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: क्या अर्चना गौतम के फैंस से डरे बिग बॉस? शो में दोबारा वापसी कर सकती हैं सिलबट्टा गर्ल

Thu, 10 Nov 2022 05:39 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अर्चना गौतम - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस के घर में लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं, लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ जिसने सबके होश उड़ा दिए।दरअसल, शो में अर्चना गौतम और शिव ठाकरे के बीच बहसबाजी हुई और मामला इतना गरमा गया कि बात हाथापाई तक जा पहुंची। अर्चना ने गुस्से में आकर शिव का गला दबा दिया। फुटेज देखने और अच्छी तरह जांचने के बाद बिग बॉस ने अर्चना गौतम को शो से बाहर निकाल दिया। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि अर्चना गौतम जल्द ही एक बार फिर घर में एंट्री ले सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 4
अर्चना गौतम - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि जब से अर्चना गौतम को बिग बॉस के घर से बाहर निकाला गया है तभी से उनके फैंस दुखी हैं। यूजर्स सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बिग बॉस से अर्चना को वापस लाने की मांग कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि अर्चना, शो की सबसे एंटरटेनिंग सदस्य थीं और उनके बिना शो देखने में कोई मजा नहीं आएगा।
यह भी पढ़ें: Ajay Devgn: दूल्हे की तरफ से शादी में पहुंचे अजय देवगन, अगवानी के तुरंत बाद बदल लिया पाला, जानिए क्यों...
विज्ञापन

3 of 4
अर्चना गौतम - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि शो के मेकर्स फैंस की मांग पर विचार कर रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि अर्चना के बार-बार माफी मांगने की वजह से बिग बॉस मान जाएंगे और उन्हें दोबारा शो में एंट्री दे देंगे। 
यह भी पढ़ें: Ranveer Singh: MIFF में पहली एक्टिंग मास्टरक्लास का संचालन करेंगे रणवीर,एक्टर की फिल्मों की भी होगी स्क्रीनिंग
विज्ञापन

4 of 4
अर्चना गौतम और शिव ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया
मेकर्स द्वारा जारी किए गए प्रोमो वीडियो में यह देखने को मिला कि अर्चना गौतम और शिव ठाकरे के बीच बहसबाजी हुई, बात इतनी बढ़ी की अर्चना अपने आपे से बहार हो गईं और उन्होंने शिव ठाकरे का गाला पकड़ लिया। जहां तक बात फिजिकल वायलेंस की है तो बिग बॉस के घर में किसी पर हाथ उठाना घर के नियमों के खिलाफ है। यही कारण है कि बिग बॉस शिव ठाकरे से पूछते हैं कि क्या वह चाहते हैं कि अर्चना को शो से बाहर निकाल दिया जाए? इस शिव हांमी भरते हैं और अर्चना को शो से बहार होना पड़ता है। 
यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut: ऊंचाई की स्क्रीनिंग के दौरान जया बच्चन ने कंगना रणौत को किया इग्नोर, अभिषेक ने यूं संभाली बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें