फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा ने निजी जिंदगी पर किए पांच बड़े खुलासे, प्रेग्नेंसी पर बोलीं- 'उस दौरान भी मैं...'

Fri, 08 Nov 2019 06:04 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Arhaan Khan, Malaika and Arjun Kapoor - फोटो : file photo
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अरबाज खान (Arbaaz Khan) के तलाक को दो साल हो चुके हैं। तलाक के बाद मलाइका और अरबाज दोनों ही अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। जहां एक ओर मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं तो वहीं अरबाज जॉर्जिया को। हालांकि बेटे अरहान खान की कस्टडी मलाइका के पास ही है। हाल ही में मलाइका नेहा धूपिया के चैट शो 'नो फिल्टर नेहा' में पहुंचीं और कई खुलासे किए। इस इंटरव्यू के दौरान मलाइका ने अपनी शादी की प्लानिंग से लेकर प्रेग्नेंसी से जुड़े कई राज खोले। जानिए मलाइका ने चैट शो के दौरान कौन से पांच खुलासे किए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
शादी की प्लानिंग के बारे में बताया
मलाइका अरोड़ा ने अपनी ड्रीम वेंडिग के बारे में कहा- 'मेरी शादी बीच पर होगी और पूरी तरह से सफेद होगी। मुझे शादी में हर चीज सफेद चाहिए। एली साब गाउन पहनूंगी। ब्राइड्समेट्स मेरी गर्लगैंग होगी। मुझे ब्राइड्समेट्स का कॉन्सेप्ट काफी पसंद है।' 
विज्ञापन

3 of 6
malaika arora, arjun kapoor - फोटो : amar ujala
अर्जुन को लगता है मैं अच्छी तस्वीरें नहीं खींचती
नेहा से बात करते हुए मलाइका ने अर्जुन से जुड़ी बात भी बताई। मलाइका ने कहा- 'अर्जुन को लगता है कि मैं अच्छी तस्वीरें नहीं खींचती, जबकि वो मेरी अच्छी तस्वीरें खींचता है।'  

4 of 6
malaika arora, arhaan khan - फोटो : social media
डिलीवरी के 40 दिन बाद ही शुरू कर दिया था काम
नेहा के शो में मलाइका अरोड़ा ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में भी कई खुलासे किए। मलाइका ने कहा-'मैंने प्रेग्नेंसी से पहले भी काम किया और डिलीवरी के 40 दिन बाद ही काम करना शुरू कर दिया था। मैंने अपने बच्चे के लिए 40 दिन का ऑफ लिया था, क्योंकि मेरी मम्मी ऐसी थीं कि 'नहीं तुम्हें करना पड़ेगा।' 
विज्ञापन

5 of 6
Malaika Arora - फोटो : file photo
फिल्म इंडस्ट्री में स्किन को लेकर किया जाता था भेदभाव
मलाइका ने नेहा धूपिया के चैट शो में कहा- 'शुरुआत में मुझे डार्क स्किन कैटेगरी में रखा जाता था। उस वक्त उस चीज को लेकर पक्षपाती रवैया अपनाया जाता था। लोग डार्क स्किन और फेयर स्किन को लेकर भेदभाव करते थे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Malaika, Casper and Arhaan Khan - फोटो : instagram
इस खास को मलाइका के पास देखकर बेटे अरहान को लगता है बुरा
इसके अलावा मलाइका ने चैट शो में कहा कि अरहान के अलावा कोई और भी है जो उनके दिल के करीब है। नेहा धूपिया से बात करते हुए मलाइका ने कहा- 'उनका बेटा अरहान उनके लिए बहुत मायने रखता है। अरहान के अलावा उनका पालतू कुत्ता कैस्पर भी उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा है। कई बार अरहान मुझसे कहता भी है कि आप मुझसे ज्यादा उससे प्यार करती हो। वो मुझसे पूछता रहता है कि मम्मा आप मुझसे ज्यादा प्यार करती हैं या फिर कैस्पर से?' अरहान के इस सवाल पर मेरा हमेशा यही जवाब होता है कि 'मेरे पास दो लड़के हैं और ये आप दोनों ही हो। आप दोनों से मैं एक जैसा प्यार करती हूं। इस पर अरहान मुझसे कहता रहता है कि 'आप कहो कि मैं आपके लिए नंबर एक पर हूं। मैं ऐसा नहीं कर सकती, क्योंकि मेरे लिए दोनों ही एक जैसे हैं।' 

यह भी पढ़ें- इस खास को मलाइका के पास देखकर बेटे अरहान को लगता है बुरा, नेहा के चैट शो में किया खुलासा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें