malaika arora
- फोटो : social media
मलाइका अरोड़ा ने कहा, 'आज का दौर कंटेंट को रिक्रिएट करने का है, लेकिन बॉलीवुड के कुछ ऐसे भी गाने हैं जिन्हें रिक्रिएट करने के लिए कभी नहीं छूना चाहिए क्योंकि वह प्रतिष्ठित हैं। आप बीते सालों में पांच से 10 सबसे अच्छे गाने उठाकर देख लीजिए। उनमें से एक छैंया-छैंया गाना भी होगा। इसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। ये जैसा है वैसा ही रहने दें। छैंया-छैंया गाने पर आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब आप इस गाने को सुनते हो तो खुद को डांस करने से नहीं रोक पाते हो।'