priyanka chopra, nick jonas
- फोटो : social media
इन दिनों निक जोनस मशहूर रियलिटी शो द वॉइस में जज की भूमिका अदा कर रहे हैं। इस शो में उनके साथ गायिका केली क्लार्कसन भी जज है। शो में ये दोनों अक्सर काफी मस्ती करते हुए भी दिखाई देते हैं। इस बीच केली क्लार्कसन ने निक से शो में कहा, ‘मैं 37 हूं। निक आप 27 के हैं।’ इसके जवाब में निक ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘मेरी पत्नी 37 की है, तो यह कूल है।’