मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बोलीं- ये उनकी समझ है
मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के खुद को सिंगल बताने के कमेंट पर रिएक्ट किया है। अभिनेत्री ने कहा कि वे अपनी निजी जिंदगी के कुछ पहलुओं को निजी रखना पसंद करती हैं। मलाइका ने ई-टाइम्स के साथ बातचीत में यह कहा। मलाइका ने कहा, 'मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करने के लिए कभी भी पब्लिक प्लेटफॉर्म नहीं चुनूंगी। अर्जुन ने जो भी कहा, वह उनकी समझ है। उनका विशेषाधिकार है'।
ये खबर भी पढ़ें:
Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर शिल्पा-अविनाश क्यों नहीं कर रहे एक-दूसरे से बात, चुम ने भी रखी अपनी बात
मलाइका ने शुरू किया नया रेस्तरां
अर्जुन कपूर नवंबर में रिलीज हुई फिल्म 'सिंघम 3' में नेगेटिव रोल में नजर आए। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान वे दिल्ली के एक इवेंट में शामिल हुए। उन्हें देखकर लोगों ने मलाइका का नाम लेना शुरू कर दिया। इस पर अर्जुन कपूर ने कहा था, 'नहीं अब मैं सिंगल हूं, रिलैक्स करो'। यूं तो दोनों के ब्रेकअप की खबरें काफी वक्त से चल रही थीं। लेकिन, अर्जुन कपूर के इस बयान के बाद दोनों का ब्रेकअप कंफर्म हो गया था। मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में मुंबई के बांद्रा में अपना नया रेस्तरां शुरू किया है।
ये खबर भी पढ़ें:
Pushpa 2 stampede: पीड़ित बच्चे के परिवार को मिले दो करोड़, अल्लू अर्जुन ने 1 करोड़ और मेकर्स ने 50-50 लाख दिए