फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Genelia D'souza: रितेश के लिए क्रिसमस पर बनाई जेनेलिया ने चाय, शेयर किया सोशल मीडिया पर फनी वीडियो

Wed, 25 Dec 2024 04:56 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख ने क्रिसमस के मौके पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें दोनों क्रिसमस को अलग ही अंदाज में मना रहे हैं। 
विज्ञापन
जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा अकसर ही सोशल मीडिया पर फनी वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। फैंस को भी उनका यह अंदाज पसंद आता है। 25 दिसंबर यानी क्रिसमस के मौके पर भी वे अपने फैंस के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश करते दिखे। जेनेलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह और रितेश नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

रितेश देशमुख-जेनेलिया डिसूजा - फोटो : इंस्टाग्राम-@geneliad

क्रिसमस पर बनाई चाय 
जेनेलिया ने जो वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया है, उसमें वह रितेश देशमुख को चाय देती हुई नजर आ रही हैं। चाय खराब बनी है, इसके बावजूद रितेश को अच्छा एक्सप्रेशन देना पड़ता है। इसी वीडियो के कैप्शन पर लिखा है-‘क्रिसमस की चाय।’ क्रिसमस पर यह फनी वीडियो शेयर करके रितेश, जेनेलिया ने अपने फैंस को हंसने का अच्छा मौका दिया है, उनके दिन को खुशी से भर दिया है।


 

फैंस को जेनेलिया ने कहा मैरी क्रिसमस 
जेनेलिया ने अपनी स्टोरी पर भी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह फैंस को मैरी क्रिसमस कहती हुई दिखीं। इस फोटो में उनके साथ एक प्यारी बच्ची भी नजर आ रही है। फोटो में जेनेलिया ने एक गाउन ड्रेस पहना हुआ है, जिसमें वह काफी अच्छी लग रही हैं।

विज्ञापन

हिंदी-साउथ की फिल्में कर रही हैं 
जेनेलिया सिर्फ खास मौकों पर ही सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहती है, वह आम दिनों भी सोशल मीडिया पर रील्स बनाकर डालती हैं। इन रील्स में रितेश और उनके दोनों बेटे भी कई बार नजर आते हैं। जेनेलिया फिल्मों में भी एक्टिव हैं। वह अगले साल दो फिल्मों में नजर आएंगी, जिनमें ‘सितारे जमीन पर’ और ‘जूनियर’ है। ‘सितारे जमीन पर’ हिंदी फिल्म है, वहीं ‘जूनियर’ तेलुगू और कन्नड़ भाषा में बन रही है। साल 2024 में भी जेनेलिया एक फिल्म ‘ट्रायल पीरियड’ में नजर आई थीं, इसमें उनके साथ मानव कौल ने अभिनय किया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें