फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफॉर्मेशन: कोरोना के बाद बढ़ गया था मलाइका अरोड़ा का वजन, अभिनेत्री ने आठ महीने बाद शेयर की जर्नी

Mon, 31 May 2021 09:45 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram
पिछले साल सितंबर में मलाइका अरोड़ा को कोरोना संक्रमण हुआ था और वे कुछ दिन तक क्वारंटीन भी रहीं थी। करीब 21 दिन में उनका टेस्ट नेगेटिव आया था। अब सोशल मीडिया पर मलाइका ने कोरोना को हराने की जर्नी फैंस के साथ शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने पूरी दुनिया के जल्दी रिकवर होने की प्रार्थना भी की है। दरअसल, मलाइका ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की है। साथ ही अभिनेत्री ने लिखा कि वे ऐसे दिन थे जब वे कमजोर और निराश महसूस करती थीं, यहां तक कि उनका वजन भी बढ़ गया था, लेकिन उम्मीद ने उन्हें उस दौरान भी मजबूत रहने की शक्ति दी। मल्लिका ने अपनी पोस्ट में लिखा, ताकत को कैसे बताया जा सकता है। आप बहुत भाग्यशाली हैं, यह कितना आसान रहा होगा। ये कुछ ऐसा है जो मैं नियमित रूप से सुनती हूं। हां, मैं अपने जीवन में बहुत सी चीजों के लिए आभारी हूं। लेकिन किस्मत ने इसमें बहुत छोटी भूमिका निभाई। और आसान? ओ भाई, यह ऐसा नहीं था।'
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Social Media
उन्होंने लिखा, 'मैं पांच सितंबर को कोरोना संक्रमित हुई थी। और यह बहुत बुरा था। अगर कोई यह कहता है कि कोरोना से रिकवरी बहुत आसाान है तो या तो वह बहुत अच्छी इम्युनिटी रखता है या फिर उसे कोरोना से होने वाला स्ट्रगल नहीं पता। मुझे खुद कोरोना होने के बाद मैं इसके लिए आसान शब्द नहीं चुनूंगी।'

विज्ञापन

3 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram
अभिनेत्री लिखती हैं, इसने मुझे शारीरिक रूप से तोड़ दिया था। दो कदम चलना भी बहुत मुश्किल काम था। बैठना, बिस्तर से बाहर आना और खिड़की पर खड़ा होने की इच्छा अपने आप में एक कहानी थी। मेरा वजन बढ़ गया था, मैं कमजोर हो गई थी। अपना स्टेमिना खो दिया था। मैं अपने परिवार और कई चीजों से दूर थी। 26 सितंबर को मेरी रिपोर्ट निगेटिव आई। मैंने जो भी किया उसके लिए शुक्रगुजार थी। लेकिन कमजोरी बनी रही। मैं निराश हो रही थी क्योंकि मेरी बॉडी वैसे सपोर्ट नहीं कर रही थी जैसा मेरा दिमाग महसूस कर रहा था। मैं डर गई थी कि मैं कभी अपनी स्ट्रेंथ वापस नहीं पा सकूंगी। मैं हैरान थी कि क्या कोई एक्टिविटी करने में 24 घंटे लगेंगे।'

4 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram
'मेरा पहला वर्कआउट बहुत मुश्किल था। मैं कुछ भी ढंग से नहीं कर सकी। मैं टूटा हुआ महसूस कर रही थी। लेकिन दूसरे दिन, मैं उठी और खुद से कहा मैंने खुद को बनाया है। और फिर तीसरा, चौथा, पांचवां दिन चलता रहा। निगेटिव आने के बाद करीब 32 हफ्ते बीत गए हैं और मैंने खुद को महसूस करना शुरू कर दिया है। मैं वर्कआउट कर पा रही हूं, जैसे कोरोना पॉजिटिव होने से पहले करती थी। मैं सांस ले पा रही हूं और दिमागी और शारीरिक तौर पर स्ट्रॉन्ग महसूस कर रही हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram
मलाइका आगे लिखती हैं, 'चार अक्षरों के शब्द जिसने मुझे पुश किया, वो था HOPE। एक आशा कि सब ठीक हो जाएगा, जबकि मुझे फील हो रहा था कि कुछ ठीक नहीं है। इसके साथ ही मलाइका ने उनका साथ देने वालों का शुक्रिया अदा किया है और दुनिया के जल्द रिकवर होने की प्रार्थना की है।' 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें