मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का प्यार अब जग जाहिर हो चुका है। दोनों खुलेआम सबके सामने अपने रिश्ते को कुबुल कर चुके हैं। अक्सर दोनों साथ में स्पॉट किए जाते हैं, लेकिन कुछ लोगों को दोनों का ये रिश्ता रास नहीं आता। इसी वजह से दोनों स्टार्स को अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। अब इस मामले पर मलाइका खुलकर सामने आई हैं और उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब दिया है।