फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए ट्वीट करने पर ट्रोल हुए कपिल, बोले-महाराष्ट्र क्यों भूल गए?

Sat, 24 Aug 2019 12:27 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे के मशहूर कॉमेडिन कपिल शर्मा अपने शो के अलावा सामाजिक मुद्दों पर प्रतिक्रिया देने की वजह से भी चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार कपिल शर्मा अपने एक वीडियो की वजह से जमकर ट्रोल हो रहे हैं। साथ ही इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनपर धर्म के आधार पर मदद करने का आरोप भी लगा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Kapil Sharma - फोटो : instagram
दरअसल, पंजाब के जालंधर जिले के 90 गांवों में बाढ़ से जनजीवन अभी भी अस्त-व्यस्त है। वहीं प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है। इस बीच पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कपिल शर्मा ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपने फैंस से मदद की गुहार लगाई और पंजाब पीड़ितो की सहायता के लिए आगे आने को कहा। 

पढ़ें: एक दिन का पीएम बनने पर प्रभास सबसे पहले करेंगे ये काम, द कपिल शर्मा शो में किया खुलासा
 

 
विज्ञापन

3 of 5
kapil sharma - फोटो : social media
इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। ट्रोलर्स ने उन्हें धर्म के आधार पर मदद करने वाला बताने लगे। आसूराम बिशनोई नाम के ट्विटर हैंडल ने लिखा- 'खाते कमाते महाराष्ट्र में और दर्द सिर्फ पंजाब में जागा कपिल का ! कितने दिन से महाराष्ट्र में बाढ़ आई है।' 

पढ़ें: Angry Birds 2 Review: इश्क में मारे सुपरहीरो को लाइमलाइट में लाते दो हीरो, मिले इतने स्टार
 

 

4 of 5
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं Rajiv Bali ने लिखा- 'आप महाराष्ट्र में रहते हो तो फिर अपने महाराष्ट्र में आई बाढ़ के लिए अपील क्यों नहीं की।' Nikhil Samre लिखते हैं- 'लगभग पूरे भारत मे बाढ़ की स्थिति है और आप सिर्फ पंजाब की बात कर रहे हो! महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात और केरल के वक्त कहा थे' ? हालांकि ट्रोलर्स के कमेंट के बाद कपिल शर्मा ने महाराष्ट्र पीड़ितो की मदद के लिए गुहार लगाई। 
 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'द एंग्री बर्ड' के साथ कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि जालंधर के लोहियां व फिल्लौर हलके के जिन 90 गांवों में सतलुज का पानी कई फुट तक भर गया था, अब वहां पर महामारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया है और वहां पर स्थायी रूप से सात कैंप स्थापित कर दिए हैं और 14 मोबाइल टीम तैनात कर दी हैं। बाढ़ का पानी निकलते ही तेजी से बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ने लगा है। लोगों को हैजा, उल्टी, दस्ती के अलावा चमड़ी और आंखों का फ्लू रोग हो सकता है। 
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें