बॉलीवुड की फिट अभिनेत्रियों में से एक मलाइका अरोड़ा आज इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान रखती हैं। अपनी उम्र के 48वें पड़ाव पर पहुंचने के बाद भी अभिनेत्री को देख उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। अभिनेत्री आए दिन सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड अंदाज के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। वहीं, बॉलीवुड की लाइमलाइट से दूर रहने वाली अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा कमाई के मामले में किसी भी अन्य अभिनेत्री से कम नहीं।
वह भले ही फिल्म में बतौर अभिनेत्री नजर ना आई हों, लेकिन इसके बावजूद वह बड़े पर्दे से दूर रहकर भी अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं। बड़े पर्दे से दूर मलाइका अब छोटे पर्दे पर नजर आ रही हैं। इसके अलावा वह कई ब्रांड को भी एंडोर्स करती हैं, जिसकी वजह से वह खूब कमाई भी कर लेती हैं।