फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: डीप नेक गाउन में मलाइका का ग्लैमरस लुक वायरल, हॉट तस्वीरें देख फैंस के उड़े होश

Tue, 22 Mar 2022 03:56 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हमेशा अपने लुक्स से फैंस को इम्प्रेस करती रहती हैं। वह अपने ड्रेसिंग सेंस और लुक्स को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। फैंस उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए भी बहुत उत्सुक रहते हैं। मलाइका अरोड़ा अक्सर अर्जुन कपूर अपने रिश्ते को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर अपनी ड्रेस को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपनी मिरर सेल्फी पोस्ट की है, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अपने बेटे अरहान से मिलने न्यूयॉर्क पहुंची थीं। इसके बाद वह सेंट फ्रांसिस्को और कैलिफोर्निया  पहुंची हैं। यहीं के एक होटल से मलाइका ने अपनी हॉट सेल्फी पोस्ट की है। तस्वीरों में मलाइका ने सफेद रंग का डीप गले का थाई हाई स्लिट गाउन पहना है। इसके ऊपर से उन्होंने ब्लेजर कैरी किया है, जो सामने से खुला हुआ है। तस्वीरों में मलाइका के बाल खुले हुए हैं और उन्होंने कानों में हैवी इयररिंग्स पहने हैं।
विज्ञापन

3 of 4
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
इस ड्रेस के साथ मलाइका ने हाई हील्स भी पहनी हैं, जिसमें उनका लुक काफी ग्लैमरस लग रहा है। मलाइका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। फैंस उनकी पोस्ट पर खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 50 की उम्र में भी काफी हॉट हो। दूसरे ने लिखा- आज ही नया फोन लिया है क्या। एक अन्य यूजर ने लिखा- अर्जुन कहां है।
विज्ञापन

4 of 4
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका बॉलीवुड की सबसे फिट और हॉट अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। इतनी उम्र हो जाने के बाद भी मलाइका ने अपने आप को एकदम फिट रखा है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करके तारीफें बटोरती रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें