फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे दुकान से फूल खरीदने लगीं मलाइका अरोड़ा, देखकर भी नहीं पहचान पाया कोई

Fri, 07 Jun 2019 03:44 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora - फोटो : social media
मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर संग अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा मलाइका अपने लुक को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहती हैं। वेस्टर्न ड्रेेस हो या इंडियन ट्रेडिशनल ड्रेस मलाइका बहुत अच्छे से कैरी करती हैं। अब एक बार फिर से मलाइका को स्पॉट किया गया लेकिन इस दौरान उन्हें कोई पहचान नहीं पाया।
विज्ञापन

2 of 5
malaika arora - फोटो : social media
मलाइका मुंबई के बांद्रा में सड़क किनारे स्थित एक फूल की दुकान पर पहुंचीं। जहां से उन्होंने ढेर सारे फूल खरीदे। इस दौरान मलाइका का कोई फैन उन्हें पहचान नहीं पाया। दुकान से फूल खरीदने के बाद मलाइका वहां से चलती बनीं।
विज्ञापन

3 of 5
malaika arora - फोटो : social media
ऐसा कम ही होता है कि मलाइका फैंस से ना घिरी हों। यही नहीं वो जब भी जिम से बाहर निकलती हैं तब भी उनके फैंस आकर तस्वीरें खिंचवाने लगते हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। मलाइका के अटायर की बातें करें तो उन्होंने व्हाइट कलर के टॉप के साथ शॉर्ट्स कैरी किए हुए थे।

4 of 5
malaika arora - फोटो : social media
ऐसी चर्चा है कि मलाइका जल्द अर्जुन कपूर से शादी कर सकती हैं। अर्जुन कपूर ने मीडिया को दिए अपने एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा पर बात करते हुए कहा था कि 'लोगों को सोचना समझना चाहिए कि हम कुछ नहीं छिपा रहे हैं। हम खुद सामने आकर अपने रिश्ते को बता चुके हैं। ऐसा हमने इसलिए किया क्योंकि हमें लगता है कि मीडिया ने हमारे रिश्ते को सम्मान, दया और ईमानदारी के जरिए समझा है, इसलिए हम मीडिया के व्यवहार से साफी सहज हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
malaika arora arjun kapoor - फोटो : social media
अर्जुन कपूर ने मीडिया को सलाह देते हुए कहा है कि उनके पड़ोसियों को परेशानी न हो इसलिए संवाददाता मलाइका या उनके घर के आसपास छिपकर तस्वीरें न लें। वह अपने रिश्ते को छिपा नहीं रहे और इसलिए तस्वीरें भी ऐसी न ली जाएं जिससे लगे कि वह रिलेशनशिप को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें