फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैमूर का बहुत बड़ा फैन है 'भारत' का ये स्टार, बोले- 'वो सुपरस्टार है'

Fri, 07 Jun 2019 03:38 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
taimur ali khan - फोटो : instagram
सुनील ग्रोवर ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' में जबरदस्त एक्टिंग की है । लोग उनके काम को सराह रहे हैं । वहीं 'भारत' बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है । हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनील ग्रोवर ने 'भारत' में काम करने को लेकर अपना अनुभव शेयर किया । साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो करीना कपूर के बेटे तैमूर के फैन हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया
इंटरव्यू के दौरान सुनील से पूछा गया कि तैमूर की फोटो और वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने पर उनके दिमाग में क्या आता है। इस पर एक्टर ने जवाब दिया कि  तैमूर एक स्टार हैं, एक बॉर्न स्टार, सुपरस्टार। सुनील कहते हैं, 'मुझे लगता है कि उनका जिस तरह का ऑरा है, वैसा किसी का नहीं है।' 
विज्ञापन

3 of 5
Sunil Grover
सुनील ग्रोवर की इस बात से शायद हर कोई इत्तेफाक रखता है। तभी तो तैमूर इतने पॉपुलर हैं। अक्सर तैमूर की फोटोज और वीडियोज सामने आते हैं जिसे दर्शक खूब पसंद करते हैं । बता दें कि फिल्म 'भारत' में सुनील ग्रोवर ने हंसाया भी तो रुलाया भी। उन्होंने इमोशनल सीन को भी बखूबी निभाया । 

4 of 5
Sunil Grover
सुनील ने इस फिल्म में सलमान खान के किरदार भारत के करीबी दोस्त विलायती का रोल निभाया है । सुनील ने साइड रोल में होने के बावजूद फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया । भारत ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज हुई थी । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sunil Grover
इस फिल्म ने पहले ही दिन 42 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया । वहीं दूसरे दिन की कमाई 31 करोड़ रुपए रही है । इसी के साथ ये फिल्म सलमान के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। फिल्म में सलमान और सुनील के अलावा कटरीना कैफ, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ भी अहम किरदारों में नजर आए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें