अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : social media
बता दें कि 23 अक्तूबर को मलाइका अरोड़ा ने अपना 49वां जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर अर्जुन ने अपनी लेडीलव को बेहद ही रोमांटिक अंदाज में विश किया। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम से एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें दोनों को रोमांटिक अंदाज में मिरर सेल्फी लेते देखा गया। अर्जुन कपूर ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा था। अभिनेता ने पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'द यिन टू माई यांग, हैप्पी बर्थडे बेबी, जो तुम हो वही रहो, खुश रहो, मेरी बनी रहना।'