एक फिल्म का एक्शन सीन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तकनीक और समझ का संतुलन जरूरी
स्पेशल इफेक्ट्स और वीएफएक्स के आने से शूटिंग के दौरान विस्फोटक सीन फिल्माना आसान हो हुआ है, लेकिन आर पी के मुताबिक तकनीकी रूप से इसमें भी काफी सावधानियां बरतनी पड़ती है। वह कहते हैं, 'आप दिमाग से काम नहीं करेंगे तो सब खराब हो जाएगा। अभी विस्फोटक सीन शूट करने से पहले वीएफएक्स की तकनीकी टीम के साथ डिस्कस करना पड़ता है, इसमें कैमरामैन का समझदार होना बहुत जरुरी है। सीन के हिसाब से लाइट कितनी जरूरी है ये खास तौर से ध्यान देना पड़ता है, अगर लाइट कम ज्यादा हुई तो वह सीन वीएफएक्स के दौरान मैच नहीं होगा।'