फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सच में मलाइका अरोड़ा के साथ मालदीव में थे अर्जुन कपूर, ये तस्वीरें दे रहीं गवाही

Mon, 01 Apr 2019 12:49 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
arjun kapoor
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी की खबरें जोरों पर हैं । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये कपल 19 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधेगा । हालांकि अर्जुन के पिता बोनी कपूर ने कहा है कि ये सच नहीं है । इन सब खबरों के बीच अर्जुन और मलाइका फिर से एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए । 
विज्ञापन

2 of 5
malaika arora
दरअसल, मलाइका पिछले कुछ दिनों से मालदीव में छुटि्टयां मना रही थीं । उनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं । खबरों की मानें तो मलाइका शादी से पहले बैचलर पार्टी एंज्वॉय करने के लिए मालदीव गई थीं । तस्वीरों को देख लगा था कि मलाइका सिर्फ अपने दोस्तों के साथ गई हैं । 
 
विज्ञापन

3 of 5
malaika arora
जब एयरपोर्ट पर मलाइका और अर्जुन को साथ देखा गया तब ये राज खुला कि दोनों साथ में थे । हालांकि अर्जुन की मालदीव से कोई भी फोटो सामने नहीं आई हैं । एयरपोर्ट पर दोनों ने मीडिया कैमरे के आगे पोज भी दिए। इस दौरान अर्जुन ने ब्लैक टीशर्ट और ब्लू जींस पहनी थी । उनकी इस टीशर्ट पर लिखा था- 'कमिंग सून' यानी 'बहुत जल्द'। 
 

4 of 5
arjun kapoor
वहीं मलाइका क्रॉप टॉप के साथ प्लाजो और जैकेट में नजर आईं । खबर है कि मलाइका पहले मालदीव चली गई थीं, वहीं अर्जुन कुछ दिनों बाद पहुंचे । शादी की खबरों पर मलाइका का भी बयान आया था । उन्होंने कहा था कि ये खबर झूठी है । मलाइका के अलावा उनके पहले पति अरबाज खान ने भी अपनी बात रखी थी । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
arjun kapoor
अरबाज से एक ईवेंट में रिपोर्टर ने ये सवाल पूछा । अरबाज ये सवाल सुनकर पहले तो हंस पड़े । इसके बाद उन्होंने कहा, 'ये बहुत ही समझदारी वाला सवाल है। इस सवाल के लिए आपने पूरी रात बैठकर मेहनत की होगी। चलो खाना खाते हैं लंच टाइम हो गया है। मैं इस सवाल का जवाब दूंगा। लेकिन आपने सवाल पूछने में टाइम लिया तो मैं भी सोचकर कल इसका जवाब दूंगा।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें