फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'लक्ष्मी NTR' की रिलीज पर सुप्रीम कोर्ट का जल्द सुनवाई से इंकार

Mon, 01 Apr 2019 12:32 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
laxmi ntr
फिल्म निर्देशक रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'लक्ष्मी NTR' की रिलीज पर लगाई गई रोक के खिलाफ की गई अपील पर जल्द सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने इंकार कर दिया है। यह फिल्म तेलगु देशम के संस्थापक NT रामाराव के जीवन पर आधारित है।
विज्ञापन

2 of 5
Lakshmi’s NTR
दरअसल, आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'लक्ष्मी NTR' की रिलीज रोक लगा दी थी। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने निर्माता के वकील से कहा कि याचिका पर तय प्रक्रिया के तहत सुनवाई होगी। इस मामले की जल्द सुनवाई फिलहाल नहीं हो सकती। 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
Lakshmi’s NTR
बता दें कि आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने 'लक्ष्मी एनटीआर' की रिलीज से एक दिन पहले आदेश जारी करते हुए इसकी राज्य में रिलीज पर रोक लगाई है। कोर्ट ने 3 अप्रैल तक दो अज्ञात लोगों द्वारा दायर याचिकाओं की सुनवाई टाल दी थी। याचिकाकर्ता लोकसभा चुनाव खत्म होने तक फिल्म की रिलीज पर रोक चाहते थे। मूवी को तेलंगाना में रिलीज किया जा चुका है।

4 of 5
Lakshmi’s NTR
फिल्म Lakshmi’s NTR का TDP जमकर विरोध कर रही है।  इसकी वजह है फिल्म का विषय। NTR की पार्टी TDP का मानना है कि Lakshmi’s NTR की फिल्म आंध्र प्रदेश के चीफ मिनिस्टर चंद्रबाबू नायडू की इमेज को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए फिल्म राज्य में रिलीज नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Lakshmi’s NTR
लक्ष्मी पार्वती एनटीआर की दूसरी पत्नी है। NTR की जिंदगी में पार्वती की एंट्री 90 के दशक में हुई थी। NTR ने लक्ष्मी पार्वती से साल 1993 में शादी की। एनटीआर के दामाद और चीफ मिनिस्टर चंद्रबाबू नायडू ने सितंबर 1995 में चाल चलते हुए सितंबर में उन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया था। इसके बाद जनवरी 1996 में एनटीआर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें