'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही पृथ्वीराज सुकुमारन निगेटिव किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म, फैंस को एक्शन और मनोरंजन का डबल डोज देने का वादा करती है। फिल्म में बड़े पैमाने पर एक्शन सीन फिल्माए गए हैं। वहीं, अब इसे लेकर एक और बड़ी जानकारी सामने आई है, जिसे जानने के बाद दर्शक इसे देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख जरूर करेंगे।