फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti 2021: फिल्मों में भी मनाई गई है मकर संक्रांति, इन गानों को सुन आपका भी मन करने लगेगा पतंगबाजी करने को

Thu, 14 Jan 2021 11:17 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मकर संक्रांति पर फिल्माए गए गाने - फोटो : फाइल फोटो
हर साल 14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति बहुत ही महत्वपूर्ण त्यौहार है। जब पौष मास में सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तो इस पर्व को मनाया जाता है। इसे कई जगहों पर उत्तरायण भी कहा जाता है। मकर संक्रांति पर पतंगबाजी करने का चलन है। ऐसे में बॉलीवुड ने भी मकर संक्रांति को हमेशा ही धूमधाम से मनाया है। इस खास मौके पर आपको बॉलीवुड फिल्मों के कुछ ऐसे गाने सुनाते हैं जिनमें पतंगबाजी का जोश देख आपका भी मन पतंग उड़ाने का करने लगेगा।
विज्ञापन

चली- चली रे पतंग
फिल्म: भाभी

मकर संक्रांति का पर्व देश- दुनिया के साथ ही साथ फिल्मों में भी मनाया गया है। खासकर पतंगबाजी को बॉलीवुड फिल्मों में हमेशा से ही दिखाया गया है। ब्लैक एंड व्हाइट के जमाने में भी संक्रांति मनाई गई है। फिल्म 'भाभी' का ये गीत 'चली चली रे पतंग' आपको बॉलीवुड के पुराने दौर की संक्रांति और पतंगबाजी में ले जाएगा।
विज्ञापन

रुत आ गई रे
फिल्म: अर्थ

आमिर खान की साल 1947 में आई फिल्म 'अर्थ' में पतंगबाजी दिखाई ई थी। इसका गाना 'रुत आ गई रे' आज भी मकर संक्रांति के दिन सुना जाता है। जिसे सभी लोग खूब पसंद भी करते हैं। फिल्म में आमिर के साथ अभिनेत्री नंदिता दास मुख्य किरदार में थीं।

काई पो चे
फिल्म: हम दिल दे चुके सनम

सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' का गाना 'काई पो चे' मकर संक्रांति पर्व को ध्यान में रखकर ही मनाया गया है। फिल्म के इस गाने में ऐस्वर्या और सलमान के बीच पतंगबाजी होती हुई दिखाई देती है। साथ ही साथ थोड़ा रोमांस का तड़का भी इस गाने में लगाया गया है।
विज्ञापन

उड़ी- उड़ी जाए
फिल्म: रईस

शाहरुख खान और पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान की फिल्म 'रईस' का ये गाना 'उड़ी उड़ी जाए' इस पर्व को ध्यान में रखकर ही बनाया गया है। फिल्म गुजरात की पृष्ठभूमि पर बनाई गई है और ये पर्व गुजरात में उत्तरायण के नाम से मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांझा
फिल्म: काई पो चे

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की डेब्यू फिल्म 'काई पो चे' में भी पतंगबाजी दिखाई गई थी। फिल्म का गाना 'मांझा' लोगों को खूब पसंद आया था।

पढ़ें: 15 अगस्त को आएगी देश के सच्चे सपूत की कहानी, कांग्रेस सरकार में बेइज्जत हुए, बीजेपी ने दिया पद्मभूषण
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें