आर. माधवन
- फोटो : Amar Ujala
अंतरिक्ष वैज्ञानिक नंबी नारायणन की बायोपिक पर अभिनेता आर माधवन पिछले तीन साल से काम करते रहे हैं, उससे पहले उन्होंने दुनिया के कई देशों का दौरा इस फिल्म की रिसर्च के लिए भी किया। फिल्म ‘रॉकेट्री’ की शूटिंग दुनिया के पांच देशों में की गई है और इसके हिंदी संस्करण में माधवन के साथ अभिनेता शाहरुख खान और तमिल संस्करण में वहां के सुपरस्टार सूर्या ने काम किया है। फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम, और कन्नड़ भाषाओं मे तैयार किया गया। माधवन ने फिल्म का अंग्रेजी में एक अंतर्राष्ट्रीय संस्करण भी अलग से शूट किया है।