पंकज त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला
पंकज त्रिपाठी ने कहा, 'मैंने उनसे कहा कि अब मैं क्या करूं, मैंने कल रात ही दिल्ली में फिल्म पूरी की है। इसलिए उन्होंने मुझे एक दिन की छुट्टी दी और मुझे स्त्री देखने और आराम करने के लिए कहा। मैंने कहा दे दें छुट्टी, मुझे ये चाहिए।' अभिनेता ने आगे कहा कि उन्हें ये एहसास हुआ कि रात भर एक सेट से दूसरे सेट पर जाना अच्छा विचार नहीं था, क्योंकि यह ओवरलैपिंग था। उन्होंने समझा कि उन्हें इसके लिए 30 दिनों के अंतराल की आवश्यकता है, 10 दिन अपनी पिछली भूमिका से छुटकारा पाने के लिए और अगले 10 दिन पूर्ण आराम के लिए, और आखिरी के 10 दिन अगली भूमिका की तैयारी के लिए।