फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Throwback: जब दीपिका को अपने क्रश के साथ मिला एक्टिंग का मौका, सेट पर अभिनेता को घूरा करती थीं अभिनेत्री

Thu, 18 Jan 2024 11:01 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : social media
दीपिका पादुकोण जल्द ही 'फाइटर' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके किरदार को बेहद अहम बताया जा रहा है। हाल ही में इसका ट्रेलर जारी किया गया था, जिसमें वायु सेना की वर्दी में अभिनेत्री काफी जंच रही थीं। 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच आज के थ्रोबैक थर्सडे में हम आपको दीपिका से जुड़ी एक दिलचस्प बात बताने जा रहे हैं।
Main Atal Hoon: मैं अटल हूं की रिलीज से पहले स्कूली बच्चों के साथ नजर आए पंकज त्रिपाठी, अटल सेतु का किया दौरा
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : social media
दीपिका बॉलीवुड की सबसे उम्दा अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से वे लाखों दिलों पर राज करती हैं। अभिनेत्री ने अपने फिल्म सफर की शुरुआत फराह खान के निर्देशन में बनी फिल्म ओम शांति ओम से की थी। दीपिका के लिए यह फिल्म किसी कीमती तोहफे से कम नहीं थी, क्योंकि इसमें वे अपने क्रश के साथ काम कर रही थीं। यहां बात हम शाहरुख की नहीं, बल्कि अर्जुन रामपाल की कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। दीपिका को किसी समय पर अर्जुन पर बहुत ज्यादा क्रश हुआ करता था। इस बात का खुलासा अभिनेत्री ने खुद ही किया था। उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर मौजूद है,  जो काफी वायरल भी हुआ था। इस वीडियो में उन्हें अर्जुन पर क्रश होने की बात को स्वीकार करते हुए देखा जा सकता है। 

4 of 5
ओम शांति ओम में दीपिका पादुकोण के साथ अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया
इस क्लिप में अभिनेत्री कहती नजर आ रही हैं कि अर्जुन पर मुझे बहुत बड़ा वाला क्रश था, लेकिन मैं यह बात पचा नहीं पा रही थी कि वे फिल्म में  मेरे साथ ऐसा कर रहे थे। वीडियो मे वे कहती नजर आ रही हैं कि उनके जैसा गुड लुकिंग इंसान उन्होने नहीं देखा। इसके अलावा दीपिका इस क्लिप में यह भी कहती दिख रही हैं कि शूटिंग के दौरान वे बस उन्हें ही देखती रहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ओम शांति ओम - फोटो : सोशल मीडिया
ओम शांति ओम की बात करें तो यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद दीपिका ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद अभिनेत्री एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी। अब दीपिका जल्द ही फाइटर में ऋतिक के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आने वाली हैं। यह पहला मौका होगा जब दोनों एक साथ बड़े पर्दे पर लोगों का मनोरंजन करते हुए दिखेंगे।
Tiger-Kabir Next: टाइगर श्रॉफ के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट? कबीर खान की एक्शन फिल्म को लेकर चल रही बात!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें