फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: ब्रेस्ट कैंसर से जीतीं महिमा चौधरी और ‘विक्रम 2’ पर बोले कमल हासन, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Thu, 09 Jun 2022 08:24 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
महिमा चौधरा, कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
आज यानी गुरुवार को भी मनोरंजन जगत से कई बड़ी खबरें सामने आईं। एक तरफ जहां विक्रम की सफलता के बाद कमल हासन का विक्रम 2 को लेकर बयान सामने आया है, तो बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी के ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित होने की बात सामने आई। वहीं बॉलीवुड बनाम साउथ सिनेमा पर भी तमन्ना भाटिया ने बयान दिया है। इसके अलावा भी मनोरंजन जगत से जुड़े सितारों को लेकर काफी खबरें सामने आई हैं। आइए आपको आज की सिनेमा की 10 बड़ी खबरें बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
विक्रम फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साउथ अभिनेता कमल हासन की फिल्म 'विक्रम' तमिल के साथ-साथ हिंदी बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा रही है। 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने महज एक हफ्ते में ही 135.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इतना ही नहीं लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित इस एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म को हर तरफ से सकारात्मक समीक्षा मिल रही है। यही कारण है कि प्रशंसक अब विक्रम के दूसरे और तीसरे पार्ट के आने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए विक्रम 2 से जुड़ा बड़ा अपडेट बताने जा रहे हैं। पढ़िए...  

Vikram 2: कमल हासन ने किया खुलासा, जानिए कब आएगी फिल्म और कैसी होगी 'विक्रम 2' की कहानी? 
विज्ञापन

3 of 11
महिमा चौधरी-अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म इंडस्ट्री से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। अभिनेत्री महिमा चौधरी कैंसर से जूझ रही हैं। फिल्म 'परदेस' से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली हीरोइन महिमा चौधरी को ब्रेस्ट कैंसर है। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने इसका खुलासा किया है। अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में महिमा चौधरी बता रही हैं कि किस तरह अनुपम खेर ने उन्हें एक प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए कॉल किया था। इसके बाद उन्होंने अनुपम को अपनी बीमारी के बारे में बताया। इस दौरान बात करते हुए महिमा काफी भावुक नजर आईं। 

Mahima Chaudhry Cancer: महिमा चौधरी का खुलासा, मैं ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित, अनुपम खेर बोले- वे उड़ान भरने के लिए तैयार हैं

4 of 11
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सलमान खान और उनके पिता को धमकी देने वाले एक पत्र की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम गुरुवार को पुणे शहर पहुंच गई है। सिद्धू मूसेवाला हत्या के कथित आरोपी लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ के बाद अब पुलिस सिद्धू की हत्या के मामले में बुधवार को गिरफ्तार किए गए सिद्धेश हीरामन कांबले उर्फ महाकाल से सवाल जवाब करने वाली है। 

Salman Khan: लॉरेंस बिश्नोई नहीं अब इस व्यक्ति पर है मुंबई पुलिस को शक, सिद्धू मूसेवाला से है नाता
विज्ञापन

5 of 11
नोरा फतेही - फोटो : insta
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही अपने बेहतरीन डांस के लिए लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं। एक्ट्रेस अपने शानदार डांस मूव्स से फैंस को हर बार अपना दीवाना बना देती हैं। यही वजह है कि उनकी फैन फॉलोइंग भी गजब की है। उनके फैंस बेसब्री से उनके गानों का इंतजार करते रहते हैं। अपने फैंस के इसी इंतजार को खत्म करते हुए अब नोरा का एक बहुप्रतीक्षित गाना रिलीज हो चुका है। उनका नया इंटरनेशलन सिंगल 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है।

Dirty Little Secret: नोरा फतेही का इंटरनेशनल सिंगल 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' रिलीज, पॉप कल्चर से प्रेरित है गाना
विज्ञापन

6 of 11
जस्टिन बीबर - फोटो : Twitter
दुनिया के जाने-माने पॉप सिंगर्स में से एक जस्टिन बीबर ने पिछले दिनों पूरी दुनिया में फैले अपने फैंस को एक गुड न्यूज दी थी। वह अपनी एल्बम 'जस्टिस' के प्रमोशन के लिए दुनिया के कई देशों का दौरा करने निकलने वाले थे, जिसमें वह अलग-अलग देश में जाकर मंच पर तहलका मचाते हुए दिखाई देने वाले थे। इस खबर ने उनके सभी फैंस को बहुत उत्साहित कर दिया था। लेकिन अब इसी कॉन्सर्ट को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसे सुन जस्टिन के फैंस को बड़ा झटका लग सकता है। पॉप स्टार ने अपना यह टूर आगे बढ़ा दिया है, जिसका मतलब उनके फैंस को कॉन्सर्ट के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। 

Justin Bieber: जस्टिन बीबर के फैंस को लगने वाला है तगड़ा झटका, अब अक्टूबर में नहीं होगा प्रोग्राम!
विज्ञापन

7 of 11
नयनतारा-विग्नेश शिवन - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अभिनेत्री नयनतारा और निर्देशक विग्नेश शिवन शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने महाबलिपुरम में शादी रचाई है। शादी में साउथ और हिंदी सिनेमा की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं हैं। नयनतारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की पहली तस्वीर साझा की है, जिसमें विग्नेश उनके माथे को चूमते नजर आ रहे हैं।

Vignesh Shivan Weds Nayanthara: नयनतारा ने विग्नेश संग शेयर की तस्वीर, राजनीकांत ने शादी में निभाई यह अहम रस्म

8 of 11
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
 इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक द कश्मीर फाइल्स अपनी रिलीज के बाद से ही देश-विदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म के साथ ही इसके निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री भी लगातार सुर्खियों में हैं। इसी बीच अब एक बार फिर विवेक अग्निहोत्री और उनकी फिल्म चर्चाओं में हैं। दरअसल, हाल ही में निर्देशक और उनकी पत्नी एक्ट्रेस पल्लवी जोशी के साथ ब्रिटेन की संसद में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान 'भारत, विश्व शांति और मानवतावाद' विषय पर आधारित इस कार्यक्रम में उन्होंने अपने विचार रखे।

The Kashmir Files: ब्रिटेन संसद में बोलने वाले पहले फिल्म निर्माता बने विवेक अग्निहोत्री, ट्वीट कर जाहिर की खुशी

9 of 11
अर्ध - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अर्ध' का नया गाना 'दम अली' रिलीज हो गया है। इस गाने को दिव्य कुमार और अमित मिश्रा ने गया है। सुनने में यह गाना काफी अच्छा है और लोगों की जुबान पर चढ़ने लगा है। 'दम अली' गाने में राजपाल यादव एक ट्रांसजेंडर बने दिख रहे हैं। इस गाने के जरिए उनके संघर्ष को दिखाने की कोशिश की गई है। यह फिल्म कल यानी शुक्रवार (10 जून) को रिलीज होने वाली है। मेकर्स ने इस फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज करने का फैसला लिया है। 'अर्ध' में बिग बॉस 14 विनर रूबीना दिलैक भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के साथ वह बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

Ardh New Song: राजपाल यादव की फिल्म 'अर्ध' का नया गाना 'दम अली' रिलीज, फैंस जमकर कर रहे तारीफ

10 of 11
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
बीते कुछ महीनों से देश भर में दक्षिण सिनेमा की बढ़ती लोकप्रियता और बॉलीवुड पर इसके प्रभाव के बारे में चल रही बहस पर अब एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस इस डिबेट से काफी नाखुश हैं। उनका मानना है कि सभी प्रोजेक्ट एक ही छतरी के नीचे बनते हैं जिसे भारतीय सिनेमा के रूप में जाना जाता है। 

Tamannaah Bhatia: बॉलीवुड बनाम साउथ सिनेमा विवाद पर तमन्ना भाटिया ने दिया बड़ा बयान, कहा- दुनिया इसे भारतीय...
विज्ञापन

11 of 11
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' का ट्रेलर रिलीज करने से पहले अमिताभ बच्चन का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। बिग बी का यह अवतार लोगों को काफी पसंद आ रहा है और वह पोस्टर पर तरह-तरह के कमेंट कर अपनी उत्सुकता को जाहिर कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर 15 जून को रिलीज होने वाला है। 

Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र' से सामने आई अमिताभ बच्चन की पहली झलक, गुरु के रूप में अभिनेता का यह लुक आपने देखा क्या?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें