फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बाद अब यह एक्टर निभाएगा बाल ठाकरे का किरदार

Thu, 28 Nov 2019 02:57 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
मुंबई सागा - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक संजय गुप्ता की आने वाली फिल्म 'मुंबई सागा' अपनी घोषणा के साथ ही चर्चा के केन्द्र में है। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें इमरान हाशमी, अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, काजल अग्रवाल, सुनील शेट्टी, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर, रोहित रॉय, पंकज त्रिपाठी, समीर सोनी और अमोल गुप्ते मुख्य किरदार में हैं। इन कलाकारों के साथ ही महेश मांजरेकर भी फिल्म में अहम रोल में नजर आएंगे। अब उनके किरदार से जुड़ी खास जानकारी सामने आई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Mahesh Manjrekar
जानकारी के मुताबिक, 'महेश मांजरेकर का किरदार शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे से प्रभावित होगा। पहले यह किरदार जैकी श्रॉफ निभाने वाले थे हालांकि तारीख की समस्या के चलते वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए। जिसके बाद मांजरेकर को इसके लिए अप्रोच किया गया।'  महेश मांजरेकर को फिल्म का हिस्सा बनाए जाने के बारे में निर्माता भूषण कुमार कहते हैं, 'महेश मांजरेकर एक बेहतरीन अभिनेता है। उनके अभिनय में हमेशा कुछ नया देखने को मिलता है।' गौरतलब है कि बाल ठाकरे के जीवन पर आधारित फिल्म 'ठाकरे' पहले ही बन चुकी है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने शिवसेना संस्थापक का बेहतरीन किरदार अदा किया था। 
विज्ञापन

3 of 4
फाइल फोटो
'मुंबई सागा' एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है जिसकी पृष्ठभूमि अस्सी और नब्बे के दशक के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में दिखाया जाएगा की किस तरह उस समय कुछ कपास मिलों के बंद हो जाने के बाद राजनीति और समाज में किस तरह का बदलाव आया था। यह फिल्म 19 जून 2020 को रिलीज हो रही है।  
विज्ञापन

4 of 4
दबंग 3 - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं महेश मांजरेकर की बात करें तो इन दिनों वह खुद से अधिक अपनी बेटी सई मांजरेकर को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल उनकी बेटी जल्द ही सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' से हिंदी फिल्म जगत में कदम रखने जा रही है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर भी वह सई को स्क्रीन पर देखकर काफी खुश नजर आए थे।  वह लगातार मीडिया से भी बेटी के डेब्यू फिल्म को लेकर अपना उत्साह साझा कर रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें