फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग के दौरान ही छह अभिनेत्रियों की शुरू हो गई थी लव स्टोरी, हीरो नहीं निर्देशक को दे बैठी थीं दिल

Thu, 28 Nov 2019 02:44 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Sridevi, Boney, Mahesh and Soni - फोटो : file photo
सिनेमाजगत में कई ऐसी हीरोइनें हैं जिनकी लव स्टोरी की शुरुआत शूटिंग के दौरान सेट पर हुई थी। खास बात है कि उनका दिल किसी हीरो पर नहीं बल्कि अपनी ही फिल्म के निर्देशक पर आ गया था। कई सितारों ने झटपट शादी रचा ली तो कुछ सितारों को शादी के बंधन में बंधने के लिए कुछ वक्त लगा। जानिए ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जो शूटिंग के दौरान निर्देशक को दिल दे बैठी थीं। 
विज्ञापन

2 of 7
Sridevi and Boney Kapoor - फोटो : social media
मशहूर अदाकारा श्रीदेवी ने भी निर्देशक बोनी कपूर से शादी की थी। श्रीदेवी बोनी कपूर की दूसरी पत्नी थी। दोनों के प्यार के किस्से सिनेमाजगत में काफी चर्चित हैं। फिलहाल श्रीदेवी इस दुनिया में नहीं हैं। श्रीदेवी का निधन बीते साल 24 फरवरी को हुआ था। 
विज्ञापन

3 of 7
Kiran Juneja and Ramesh Sippy - फोटो : file photo
'महाभारत', 'स्वाभिमान' और 'बुनियाद' जैसे सफल टीवी शो करने वाली अभिनेत्री किरण जुनेजा ने निर्देशक रमेश सिप्पी से शादी की। सिप्पी पहले से ही शादीशुदा थे लेकिन किरण से शादी करने के लिए उन्होंने अपनी पहली बीवी को तलाक दे दिया था। दोनों की मुलाकात टीवी शो 'बुनियाद' के दौरान हुई थी और यहीं से नजदीकियां शुरू हो गईं।

4 of 7
Goldie Behl and Sonali Bendre - फोटो : instagram
सोनाली बेंद्रे भी उन हीरोइनों की लिस्ट में शुमार हैं जिन्होंने निर्देशक से शादी की। सोनाली की शादी निर्देशक गोल्डी बहल से हुई। दोनों की मुलाकात साल 1994 में फिल्म 'नाराज' के सेट पर हुई। दोनों को गोल्डी बहल की बहन ने मिलवाया था। सोनाली को देखते ही गोल्डी बहल उन्हें दिल दे बैठे थे लेकिन चार सालों तक उन्होंने सोनाली से कुछ नहीं कहा। इसके बाद फिल्म 'अंगारे' की शूटिंग के दौरान उन्होंने सोनाली से अपने दिल की बात कही।
विज्ञापन

5 of 7
soni razdan and mahesh bhatt - फोटो : instagram
महेश भट्ट और सोनी राजदान की लव स्टोरी फिल्म के सेट से शुरू हुई थी। महेश भट्ट सोनी राजदान के प्यार में इस कदर डूबे थे कि पहले से ही शादीशुदा होने के बावजूद उन्होंने सोनी से शादी कर ली। महेश भट्ट और सोनी राजदान शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Kalki Koechlin and Anurag Kashyap - फोटो : social media
कल्कि भी उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं जिन्होंने निर्देशक को अपना हमसफर चुना था। कल्कि और अनुराग कश्यप फिल्म 'देव डी' के दौरान करीब आए। उस वक्त अनुराग पहले से ही शादीशुदा थे लेकिन कल्कि से शादी करने के लिए उन्होंने बीवी को तलाक दे दिया। कल्कि के साथ भी उनका रिश्ता लंबा नहीं चला और फिर कुछ वक्त बाद कल्कि और अनुराग भी अलग हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
udita goswami mohit suri - फोटो : file photo
'पाप' और 'जहर' जैसी फिल्में करने वाली उदिता गोस्वामी ने भी शादी के लिए एक निर्देशक को ही चुना। नौ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उदिता और मोहित सूरी साल 2013 में शादी के बंधन में बंध गए।

यह भी पढ़ें- रणवीर-दीपिका ही नहीं इन सितारों ने भी सरेआम किया 'किस', कोई पार्किंग में तो कोई पार्टी में आया नजर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें