फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: इंदिरा गांधी बनी लारा संग महेश भूपति ने साझा कीं तस्वीरें, फैंस ने लुटाया प्यार

Thu, 19 Aug 2021 03:13 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लारा दत्ता, महेश भूपति - फोटो : Instagram
रंजीत एम तिवारी और वाशू भगनानी की फिल्म बेलबॉटम रिलीज के साथ ही तारीफ बटोर रही है। फिल्म को आलोचकों की तरह से तारीफ मिल रही है और साथ ही फिल्म के कलाकारों की भी खूब सराहना की जा रही है। बेलबॉटम बनकर पर्दे पर सामने आए अक्षय ने जो धमाकेदार अभिनय किया है उसके सभी कायल हो गए हैं। सबसे खास बात ये है कि फिल्म के दूसरे कलाकारों और उनके काम की भी खूब तारीफ हो रही है। इस फिल्म में सिर्फ अक्षय ही नहीं बल्कि लारा दत्ता की भी काफी सराहना हुई है।

महेश भूपति ने दी टीम को शुभकामनाएं

फिल्म में उन्होंने भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। इंदिरा गांधी के किरदार में लारा ना सिर्फ लुक के तौर पर बल्कि अभिनय के तौर पर भी सब पर भारी पड़ती नजर आ रही हैं। अब उनके इसी शानदार लुक के साथ उनके पति और खिलाड़ी महेश भूपति ने खास तस्वीरें साझा कीं हैं।



विज्ञापन

2 of 5
लारा दत्ता, महेश भूपति - फोटो : Instagram
महेश भूपति ने लारा दत्ता के साथ जो तस्वीरें साझा कीं है उसमें वो इंदिरा गांधी के गेटअप में ही नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में दोनों सेल्फी लेते दिख रहे हैं वहीं दूसरी तस्वीर में लारा महेश की बाहों में हंसती हुई नजर आ रही हैं। महेश भूपति ने भी बेलबॉटम की टीम को शुभकामनाएं दी हैं। उनके इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बेलबॉटम में लारा दत्ता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अक्षय कुमार ने बताया था कि जब उनकी बहन ने दो बार ये फिल्म देखी तो पूछा था कि इसमें लारा कहा हैं? अक्षय ने कहा था, 'फिल्म ‘बेलबॉटम’ के दो शोज होने के बाद मेरी बहन ने मुझसे पूछा कि फिल्म में लारा दत्ता नहीं दिखीं। ये सवाल ही लारा दत्ता की मेहनत का असली इनाम है। लारा दत्ता से मेरी इस किरदार को लेकर जब बात हुई तो मैंने उन्हें यही कहा था कि वो ये कर सकती हैं। उनकी कद काठी और उनकी देहयष्टि बिल्कुल इस किरदार पर फिट बैठती है।’ 

4 of 5
बेलबॉटम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लारा काफी सालों बाद किसी दमदार किरदार में दिखी हैं। लारा के साथ साथ फिल्म में हुमा कुरैशी के किरदार भी काफी तारीफ हो रही है। फिल्म में वाणी कपूर ने छोटा किरदार ही निभाया है लेकिन वो अक्षय की पत्नी बन उनके साथ रोमांस करती नजर आई हैं। फिल्म में सभी के अभिनय की जबरदस्त तारीफ हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेलबॉटम - फोटो : अमर उजाला मुंबई
निर्देशक रंजीत एम तिवारी की फिल्म ‘बेलबॉटम’ एक ऐसे रॉ एजेंट की कहानी है जो विमान अपहरण के एक मामले की गुत्थी सुलझाने निकलता है। इसके लिए उसे सीधे तत्कालीन प्रधानमंत्री से निर्देश मिलता है। बॉलीवुड के कई सितारों ने इस फिल्म की काफी तारीफ की है और इसे ब्लॉकबस्टर बताया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें