निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट बॉलीवुड के उन चुनिंदा लोगों में से हैं जो हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि कई बार उन्हें इस वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अपनी फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहने वाले महेश भट्ट के बारे में सोशल मीडिया पर खबरें आईं कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया, जिसके बाद महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट ने इन खबरों की सच्चाई बताई है।