फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा का खुलासा और मीरा राजपूत का जन्मदिन सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें

Sat, 07 Sep 2019 12:04 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka, Shahid, Mira - फोटो : Social Media
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस साल बेस्ट ड्रेस्ड सिलेब्स की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। People magazine के बेस्ट ड्रेस्ड सेलेब्स लिस्ट में प्रियंका और निक टॉप पर हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने वैनिटी फेयर को दिए इंटरव्यू में अपनी जिंदगी की दो सबसे अनमोल चीजों का खुलासा किया। 

प्रियंका चोपड़ा के लिए बेहद कीमती हैं ये दो चीजें, पिता का दिया हुआ ये तोहफा आज भी रखती हैं संभालकर
विज्ञापन

2 of 5
Vicky Kaushal - फोटो : Social Media
बीते दिनों करण जौहर ने अपने घर पर एक पार्टी रखी थी । इसमें बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे थे, जिसमें रणबीर कपूर, विकी कौशल, शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, दीपिका पादुकोण और वरुण धवन शामिल थे । इस पार्टी का एक वीडियो करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था । वीडियो वायरल होने के बाद आरोप लगे थे कि पार्टी में सितारों ने ड्रग्स ली है। इसके बाद कई सेलेब्स पर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अब एक फिर से विक्की कौशल ने उस पार्टी वाली रात का पूरा सच बताते हुए गुस्सा जाहिर किया है।

करण जौहर की पार्टी में ड्रग्स लेने के आरोप पर बोले विक्की कौशल, कहा- मैं पूरे देश का चरसी बन...
विज्ञापन

3 of 5
Shahid Kapoor and Mira Rajput - फोटो : instagram
शाहिद कपूर के लिए ये साल बेहद खास रहा। कबीर सिंह की सक्सेस को एंजॉय कर रहे शाहिद के लिए आज सेलिब्रेशन का दिन है। 7 जुलाई 2015 को शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत के साथ सात फेरे लिए थे। लाखों लड़कियों का दिल तोड़ते हुए शाहिद ने मीरा से अरेंज मैरिज की थी। आज उनकी पत्नी मीरा राजपूत का जन्मदिन है। 7 सितंबर 1994 को जन्मी मीरा ने 21 साल की उम्र में शाहिद से शादी रचाई थी।

शाहिद कपूर ने 13 साल छोटी मीरा राजपूत से रचाई थी शादी, 16 की उम्र में ऐसे हुई थी मुलाकात

4 of 5
Ranu Mondal - फोटो : Social Media
पश्चिम बंगाल के रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर भीख मांगने वाली रानू मंडल का नाम आज हर जुबान पर है। लता मंगेशकर के एक वायरल गाने ने रानू की किस्मत बदल दी। रानू के वीडियो बॉलीवुड सेलेब्रिटीज तक पहुंचे । उन्हें हिमेश रेशमिया के रियलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर' में बुलाया गया । यहीं पर हिमेश ने उन्हें अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया । हिमेश ने रानू के साथ कई गाने रिकॉर्ड किए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रानू से गाना गवाने के लिए हिमेश रेशमिया को कितनी मेहनत करनी पड़ी?

रानू मंडल से गाना गवाने के लिए हिमेश को बेलने पड़े थे पापड़, पहली बार सामने आया Unseen वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Katrina Kaif, Salman Khan - फोटो : social media
सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी प्रशंसकों को बड़े पर्दे पर पसंद आती है। आधिकारिक तौर पर तो दोनों ने कभी भी एक दूसरे को डेट करने की बात नहीं कबूली लेकिन दोनों के अफेयर खबरें सुर्खियों में रह चुकी हैं। हाल ही में कटरीना कैफ ने एक इंटरव्यू में सलमान से जुड़ा बड़ा खुलासा किया। कटरीना ने इंटरव्यू में बताया कि वह सलमान के लिए क्या महसूस करती हैं?

सलमान के साथ रिलेशनशिप पर पहली बार खुलकर बोलीं कटरीना, जिंदगी भर निभाएंगी ये रिश्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें