फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादः वो मौके जब दुनिया के सामने बदनाम हो गए महेश भट्ट, आज भी उठते हैं सवाल

Sun, 09 May 2021 03:24 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
महेश भट्ट, परवीन, सुशांत, कंगना - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में कुछ सितारे ऐसे हैं जिनकी सफलता और विवाद की डोर एक दूसरे से बंधी नजर आती है। इसमें मशहूर निर्माता- निर्देशक महेश भट्ट का नाम भी शामिल हैं। महेश भट्ट इंडस्ट्री के सफल फिल्म निर्देशक हैं, लेकिन विवादों से भी उनका पुराना नाता रहा है। कई बार अपने विवादित बयानों के कारण तो कभी दूसरे सेलेब्स द्वारा लगाए आरोपों के चलते महेश भट्ट बदनामी भी झेल चुके हैं। आज आपको बताते हैं उनसे जुड़े कुछ ऐसे ही विवादित किस्सों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 7
परवीन बाबी, महेश भट्ट - फोटो : social media
परवीन बाबी से अफेयर

महेश भट्ट अपने अफेयर को लेकर काफी विवाद में रहे। महेश ने किरन से शादी की थी जिनसे उन्हें दो बच्चे हुए पूजा भट्ट और राहुल भट्ट। हालांकि इसी दौरान उनका अफेयर इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत हीरोइनों में से एक परवीन बाबी से हो गया। शादीशुदा होते हुए भी वो परवीन के साथ लिव इन में रहते थे। हालांकि बाद में उन्होंने परवीन को छोड़ दिया। कुछ समय बाद जब परवीन इस दुनिया से चल बसीं तो महेश भट्ट पर आरोप लगे कि उन्हें परवीन की हालत का अंदाजा था लेकिन उन्हें अकेले तड़पने के लिए छोड़ दिया। इसे लेकर आज तक महेश भट्ट पर कई सवाल उठाए जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
महेश भट्ट और पूजा भट्ट का बोल्ड किस - फोटो : फाइल फोटो
बेटी के साथ लिप किस करते हुए फोटोशूट

महेश भट्ट उस वक्त भी सबसे ज्यादा विवादों में आए जब उनकी और पूजा भट्ट की लिप किस करते हुए एक तस्वीर स्टारडस्ट मैगजीन में छपी। एक पिता और बेटी की इस तरह से किस करते हुए तस्वीर ने बड़ा विवाद खड़ा किया था। इस फोटोशूट के लिए महेश भट्ट को कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी थी।

4 of 7
पूजा भट्ट और महेश भट्ट
बेटी से शादी करने का बयान

महेश भट्ट अपने बोल्ड बयानों के चलते भी विवादों में रहे। एक इंटरव्यू में उन्होंने पूजा भट्ट को लेकर कहा कि अगर वो उनकी बेटी ना होतीं तो उनसे शादी कर लेते। इस बात को लेकर काफी हंगामा खड़ा हुआ था और पूजा-महेश के रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें कहीं जाने लगी थी।
विज्ञापन

5 of 7
महेश भट्ट, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना से बदसलूकी का आरोप

कंगना रणौत की बहन रंगोली चंदेल ने महेश भट्ट पर आरोप लगाया था कि उन्होंने कंगना के साथ बदसलूकी की थी। रंगोली चंदेल ने कहा था कि, 'एक बार महेश भट्ट ने कंगना को चप्पल फेंक के मारी थी। उन्होंने कंगना को उसकी ही फिल्म देखने से रोक दिया था और वो पूरी रात रोती रही थी'। रंगोली का ये ट्वीट उन दिनों काफी वायरल हुआ था।
विज्ञापन

6 of 7
महेश भट्ट, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत के निधन 

सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर बयानबाजी करके एक बार फिर महेश भट्ट विवादों में आ गए थे। जब सुशांत के निधन की खबर आई तो हर कोई हैरान रह गया था। वहीं महेश भट्ट ने कहा था कि उन्हें पहले से पता था कि सुशांत के साथ ऐसा होगा। वो परवीन बाबी की राह पर चल रहे थे। उनके इस बयान के कारण उनकी काफी आलोचना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती, महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
रिया से संबंध पर उठे सवाल

सुशांत के निधन के बाद से उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी विवादों में आईं थीं। उसी दौरान रिया और महेश भट्ट की कई तस्वीरें सामने आईं थीं जिसमें वो रिया को पकड़े और उनके कंधे पर सिर रखे नजर आए थे। उस वक्त दोनों के रिश्ते पर काफी सवाल उठे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें