फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahesh Bhatt: महेश भट्ट के साथ खास बॉन्ड शेयर करती हैं आलिया भट्ट, एक्ट्रेस ने खुद बताई अपने रिश्ते की खासियत

Tue, 20 Sep 2022 10:51 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हिंदी सिनेमा के मशूहर फिल्ममेकर महेश भट्ट आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। साल 1948 को आज ही के दिन जन्में महेश भट्ट बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 4
महेश भट्ट-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के मशूहर फिल्ममेकर महेश भट्ट आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। साल 1948 को आज ही के दिन जन्में महेश भट्ट बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहने वाले महेश ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरी हैं। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर हो या शादी के लिए धर्म बदलना या फिर अपनी बेटी को किस करना सभी मद्दों को लेकर महेश काफी चर्चा में रहे। फिल्ममेकर की विवादित जिंदगी में एक किस्सा महेश और आलिया भट्ट के रिश्ते का भी है। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
आलिया भट्ट और महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री आलिया अपने पिता के साथ बेहद खास बॉन्ड शेयर करते हैं। इस बारे में खुद एक्ट्रेस ने एक चैट शो में खुलकर बातचीत की थी। इस दौरान अभिनेत्री ने बताया था कि उनके बचपन के समय पिता महेश काम में काफी व्यस्त रहते थे। काम के चलते वह अक्सर घर कम ही आते थे। इस पर अभिनेत्री ने कहती हैं कि 'मैंने अपने बचपन में उन्हें बहुत मिस नहीं किया, क्योंकि मैं उनके साथ ज्यादा ज्यादा रही ही नहीं। काफी साल बाद उन्होंने हमारे साथ समय बिताना शुरू किया। जब मैंने फिल्मों में एंट्री ली, तब हमारे बीच दोस्ती शुरू हुई।'

विज्ञापन

3 of 4
आलिया भट्ट, महेश भट्ट - फोटो : Social media
इस दौरान एक्ट्रेस ने आगे यह भी बताया कि अपने पिता महेश से उनकी असली दोस्ती तब शुरू हुई, जब उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की। आलिया ने कहा कि तब मुझे समझ में आया कि उनके लिए यह कैसा रहा होगा। ये बहुत समय लेने वाली जॉब है। मुझे कभी लगा नहीं था कि हमारा रिश्ता इतना बदल जाएगा। आज इस मुकाम पर हम एक-दूसरे के साथ एक अलग तरह का बॉन्ड शेयर करते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने साल 2020 में आई फिल्म 'सड़क 2' में आलिया भट्ट ने पहली बार पिता महेश भट्ट के साथ काम किया था। इस फिल्म में आलिया के अलावा आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त और पूजा भट्ट भी नजर आए थे। यह 1991 में आई फिल्म 'सड़क' का सीक्वल थी,जिसमें महेश की बड़ी बेटी पूजा भट्ट ने संजय दत्त के साथ काम किया था। महेश भट्ट की बात करें उन्होंने हिंदी सिनेमा को एक से एक हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने 'राज', 'जिस्म', 'पाप', 'मर्डर', 'रोग', 'जहर', 'मर्डर 2', 'जिस्म 2' जैसी कई बोल्ड फिल्मों के डायरेक्शन किया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें