चुप, गालिब, धोखा राउंड डी कॉर्नर
- फोटो : Social Media
बॉलीवुड फिल्मों का छक्का
इस हफ्ते हिंदी सिनेमा की छह फिल्में रिलीज होने जा रही है। जहां पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में साल की सबसे चर्चित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने दस्तक दी, वहीं इस हफ्ते सनी देओल और दुलकर सलमान की जोड़ी के साथ-साथ अन्य पांच फिल्में भी आएंगी। इस हफ्ते 23 अगस्त को सनी देओल और मलयालम स्टारर दुलकर सलमान की फिल्म 'चुप द रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट', 'प्रेम गीत 3', 'धोखा राउंड दी कॉर्नर', 'इश्क पश्मीना', 'पीपल ट्री' और दिपिका छिल्लिका की फिल्म 'गालिब' सिल्वर स्क्रीन रिलीज होने जा रही है।