फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरहिट करियर छोड़ नम्रता शिरोडकर ने कर ली थी साउथ सुपरस्टार महेश बाबू से शादी, अब दिखती हैं ऐसी

Tue, 21 Jan 2020 12:14 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Namrata Shirodkar - फोटो : Twitter
साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की पत्नी और एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर (Namrata Shirodkar) की गिनती एक जमाने में खूबसूरत एक्ट्रेस में होती थी। उन्होंने सलमान खान के साथ अपनी पहली फिल्म की। पहली फिल्म से नम्रता जाना माना चेहरा बन गईं। 22 जनवरी को नम्रता का जन्मदिन है। कभी अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवाना बनाने वाली नम्रता अब दो बच्चों की मां हैं। नम्रता का लुक अब काफी बदल चुका है। आइए तस्वीरों में दिखाते हैं आपको उनका बदलता हुआ लुक।
विज्ञापन

2 of 5
Namrata Shirodkar - फोटो : Twitter
नम्रता साल 1993 में ने 'फेमिना मिस इंडिया' बनी थीं। इसके बाद नम्रता ने सलमान खान और ट्विंकल खन्ना के साथ 'जब प्यार किसी से होता है' फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद नम्रता ने तेलुगु फिल्म 'वामसी' साइन की थी जिसमें उनके साथ लीड रोल में महेश बाबू थे। 'वामसी' महेश बाबू की पहली फिल्म थी। इसी फिल्म के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।
विज्ञापन

3 of 5
Namrata Shirodkar and Mahesh Babu - फोटो : file photo
फिल्म की शूटिंग खत्म होने तक दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। नम्रता और महेश पर कभी भी स्टारडम हावी नहीं हुआ। महेश ने अपने और नम्रता के रिश्ते के बारे में सबसे पहले बहन को बताया था। करीब 4 साल तक महेश बाबू और नम्रता का अफेयर रहा। इसके बाद नम्रता और महेश बाबू ने 10 फरवरी 2005 को शादी कर ली थी। 

4 of 5
Namrata Shirodkar - फोटो : social media

हिंदी के अलावा नम्रता ने कन्नड़, तेलुगू, मलयालम और मराठी फिल्मों में भी काम किया है। नम्रता को ‘पुकार’, ‘वास्तव’, ‘कच्चे धागे’, ‘एलओसी करगिल’ और ‘तेरा मेरा साथ रहे’ जैसी फिल्मों से काफी पहचान मिली। 'वास्तव' से नम्रता सुपरस्टार्स की गिनती में आ गईं। बॉलीवुड में हिट होने के बाद भी नम्रता फिल्मों से गायब हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Namrata Shirodkar and Mahesh Babu with kids - फोटो : file photo
साल 2006 में महेश बाबू और नम्रता के पहले बेटे गौतम का जन्म हुआ। इसके बाद 20 जुलाई 2012 में नम्रता ने बेटी सितारा को जन्म दिया। अब फिल्मी दुनिया से दूर नम्रता अपने परिवार के साथ समय बिताती हैं वहीं महेश बाबू आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें