जैकी श्रॉफ
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जैकी श्रॉफ
जैकी श्रॉफ तो हर तरह का किरदार किसी भी भाषा में करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। यही कारण है कि अब तक वह लगभग ढाई सौ फिल्मों में नजर आ चुके हैं और हिंदी, तमिल, तेलुगू, मराठी, पंजाबी, अंग्रेजी जैसी लगभग 13 भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुके हैं। जैकी श्रॉफ को एक खलनायक के रूप में नक्शा, वीर, अपना सपना मनी मनी, भागम भाग जैसी कई फिल्मों में देखा गया है। लेकिन, एक विलेन के रूप में उनका सबसे चर्चित चेहरा वर्ष 2000 में आई फिल्म 'मिशन कश्मीर' में दिखा। इसके लिए उनकी खूब तारीफ भी हुई और फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामित भी किया गया।