कंगना रणौत
- फोटो : ANI
इससे पहले बुधवार की सुबह कंगना की ओर से घर तोड़े जाने की तस्वीर ट्वीट की गई। कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा था, “मणिकर्णिका फिल्म्स में पहली फिल्म अयोध्या की घोषणा हुई, यह मेरे लिए एक इमारत नहीं राम मंदिर ही है, आज वहां बाबर आया है, आज इतिहास फिर खुद को दोहराएगा राम मंदिर फिर टूटेगा मगर याद रख बाबर यह मंदिर फिर बनेगा यह मंदिर फिर बनेगा, जय श्री राम, जय श्री राम, जय श्री राम…”
कंगना ने ट्वीट करके बताया था कि उनके घर में किसी तरह का अवैध निर्माण नहीं किया गया है।
उन्होंने ट्वीट में लिखा, “मेरे घर में किसी तरह का अवैध निर्माण नहीं हुआ है। इसके साथ ही सरकार ने कोविड के दौरान 30 सितंबर तक किसी भी तरह की ध्वस्त करने वाली कार्रवाइयों पर रोक लगा रखी थी। 'बुलीवुड' अब देखिए कि फासीवाद कुछ ऐसा दिखता है।”