फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahesh Babu: न्यूयॉर्क में बिल गेट्स से मिले महेश बाबू और नम्रता, तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- इस दुनिया ने...

Wed, 29 Jun 2022 01:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
महेश बाबू-बिल गेट्स-नम्रता शिरोडकर - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण फिल्मों के एक्टर-प्रोड्यूस महेश बाबू और उनकी पत्नी व अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर इन दिनों न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रहे हैं। महेश बाबू अपने पूरे परिवार के साथ हॉलीडे एंजॉय कर रहे हैं। इस दौरान की वह खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ भी साझा कर रहे हैं। हाल ही में अपनी न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान महेश बाबू और नम्रता ने अमेरिका के बिजनेस मैग्नेट और माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स से मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान क्लिक कराई गई तस्वीर महेश बाबू ने सोशल मीडिया पर साझा की है, जो काफी वायरल हो रही है। महेश बाबू ने बिल गेट्स को एक प्रेरणा बताया है।
विज्ञापन

2 of 4
महेश बाबू-नम्रता शिरोडकर - फोटो : सोशल मीडिया
'सरकारु वारी पाटा' की रिलीज के बाद महेश बाबू और उनका परिवार लंबी छुट्टियां मनाने के लिए ब्रिटेन और अमेरिका के लिए रवाना हुए हैं। अपनी इस मजेदार ट्रिप की वीडियो और तस्वीरें नम्रता और महेश बाबू दोनों ही लगातार साझा कर रहे हैं। बता दें कि यूएस के लिए रवाना होने से पहले महेश बाबू पूरे परिवार के साथ इटली गए और यहां उन्होंने रोड ट्रिप का आनंद लिया। यूएस जाने के बाद उन्होंने बिल गेट्स के साथ क्ववालिटी टाइम बिताया है।
विज्ञापन

3 of 4
महेश बाबू-नम्रता शिरोडकर - फोटो : सोशल मीडिया
'सरकारु वारी पाटा' के एक्टर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से यह तस्वीर साझा की है। इसके साथ उन्होंने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है। महेश बाबू ने लिखा, 'बिल गेट्स से मुलाकात का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वह दुनिया के सबसे दूरदर्शी लोगों में से एक हैं, फिर भी बेहद विनम्र हैं। सही मायनों में वह एक प्रेरणा हैं।' तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है कि महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर किसी रेस्टोरेंट में बिल गेट्स से मिले हैं।
विज्ञापन

4 of 4
महेश बाबू-नम्रता शिरोडकर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर वर्ष 2005 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों के पास एक बेटा और एक बेटी है। नम्रता और महेश बाबू की मुलाकात वर्ष 2000 में फिल्म 'वामसी' के सेट पर हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें