साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म 'भारत अने नेनु' ने पहले ही दिन वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए करीब 56 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म इसी शुक्रवार रिलीज हुई थी जिसे बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। करीब 75 करोड़ में बनी यह फिल्म एक युवा मुख्यमंत्री की कहानी है, जो अपने पिता के निधन के बाद उनकी कुर्सी संभालता है।