बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में विलेन का रोल निभाकर हिट होने वाले महेश आनंद का शनिवार को निधन हो गया है । वर्सोवा स्थित फ्लैट पर महेश का शव सड़ी-गली हालत में मिला। खबरों की मानें तो निधन दो दिन पहले ही हो गया था। पड़ोसियों को बदबू आई तब उन्होंने पुलिस को जानकारी दी ।
विज्ञापन
2 of 6
mahesh anand
महेश आनंद पिछले 18 साल से बेरोजगार थे । फिल्म में उनको काम मिलना बंद हो गया था। वो फिल्मों में वापसी करना चाहते थे । इसके चलते उन्होंने फिल्ममेकर पहलाज निहलानी को कॉली कर काम मांगा था । इस बारे में अब पहलाज निहलानी का बयान आया है ।
विज्ञापन
3 of 6
mahesh anand
उन्होंने कहा, 'उसने कहा था कि वो रंगीला राजा में काम करना चाहता है । मैंने उससे बताया कि पूरी फिल्म शूट हो चुकी है सिर्फ क्लाइमैक्स बचा है । उसने कहा कि वो क्लाइमैक्स के लिए फिट रहेगा । मुझे पता चल गया था कि महेश को काम की सख्त जरूरत है ।'
4 of 6
mahesh anand
'मैंने क्लाइमैक्स के लिए महेश का रोल तैयार करवाया । लेकिन समस्या ये थी कि महेश काम पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे थे । वो अपनी ही दुनिया में मस्त रहते थे। वो रोल के लिए मेहनत नहीं कर रहा थे। जब उसको काम की जरूरत थी तो उसने काम देने पर दबाव बनाया। अब काम मिलने पर मेहनत नहीं कर रहा थे।'
विज्ञापन
5 of 6
mahesh anand
पहलाज पहले भी महेश के साथ काम कर चुके थे । उन्होंने आगे कहा, 'मुझे महेश हमेशा से ही पसंद था । वो हमेशा से अपनी डील को लेकर साफ-साफ बात करता था । उन दिनों महेश के फिजीक से कई हीरो जलते थे । जब किसी फाइट सीन के लिए वो अपनी शर्ट उतारता था तो हीरो असुरक्षित महसूस करते थे ।'
CINTAA के जनरल सेक्रेटरी सुशांत सिंह ने बताया कि महेश पहले भी आत्महत्या करने के बारे में सोचते थे । हमारी कमेटी की मेंबर नुपुर उनके कॉन्टैक्ट में थी । ये हमारी जिम्मेदारी है कि जिन स्टार्स के पास काम नहीं है उन्हें काम दिलाया जाए । मुझे नहीं लगता कि किसी ने आर्थिक रूप से महेश की मदद की होगी ।'