बॉलीवुड इंडस्ट्री का खेल जगत से बहुत पुराना नाता रहा है। अक्सर ऐसी खबरें सुनने को मिल जाती हैं जहां किसी हसीना का दिल किसी खिलाड़ी के लिए धड़कने लगता है। कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी रही हैं जिन्होंने खिलाड़ियों से शादी कर ली। इसमें अनुष्का शर्मा, नताशा स्टैनकोविक, गीता बसरा, शर्मिला टैगौर का नाम शामिल है वहीं कुछ सेलेब्स के डेटिंग की खबरें भी सामने आ रही हैं। हालांकि जहां कई बार ये रिश्ते शादी के बंधन में बंध जाते हैं तो वहीं ऐसा भी हुआ जब दो लोगों का नाम तो जुड़ा लेकिन ये रिश्ता आगे तक नहीं चल पाया।
जब धोनी संग जुड़ा था दीपिका का नाम
हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की जिनके अफेयर की खबरें खूब चर्चा में आई थीं। एक वक्त ऐसा था जब इंडस्ट्री में नई नई आईं दीपिका का नाम महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ा था। हालांकि इन खबरों की कभी पुष्टि नहीं हुई लेकिन कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे के साथ वक्त बिताना पसंद करते थे।